Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

प्रदेश की बौद्ध और सांस्कृतिक विरासत जापान में होगी प्रदर्शित, पर्यटन विभाग ले गया खास पवेलियन

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग इस समय विश्व स्तर पर अपनी पहचान मजबूत करने की तैयारी में जुटा है। इसी क्रम में प्रदेश की समृद्ध बौद्ध विरासत, ऐतिहासिक स्मारक, धार्मिक स्थल, संस्कृति, व्यंजन और हस्तशिल्प को जापान में आयोजित प्रतिष्ठित जापान टूरिज्म एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया जा रहा है। यह आयोजन 25 से 28 सितंबर तक जापान के टोकोनामे शहर स्थित आइची स्काई एक्सपो में हो रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यूपी पर्यटन का पवेलियन आगंतुकों को राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराएगा।

बौद्ध सर्किट बनेगा आकर्षण
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि पवेलियन में विशेष रूप से भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों और बौद्ध सर्किट की झलक दिखाई जाएगी। चूंकि जापान में बौद्ध धर्म के अनुयायी बड़ी संख्या में हैं, इसलिए इस आयोजन से यूपी के आध्यात्मिक पर्यटन को खास पहचान मिलेगी। इससे प्रदेश को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

चार दिन का भव्य कार्यक्रम
इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में जेएटीए ट्रैवल मार्ट 2025 भी शामिल है। चार दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में एक दिन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, दो दिन बी2बी ट्रैवल मार्ट और एक दिन सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए तय किया गया है। इस दौरान भारत-जापान पर्यटन सहयोग और विभिन्न डेस्टिनेशन ब्रीफिंग्स भी आयोजित होंगी।

बोधि यात्रा अभियान पर फोकस
यूपी पर्यटन का पवेलियन एम्बार्क ऑन योर बोधि यात्रा इन उत्तर प्रदेश अभियान को केंद्र में रखकर बनाया गया है। यहां आगंतुकों को भगवान बुद्ध के जीवन, उपदेश और उनसे जुड़े स्थलों का अनुभव मिलेगा। साथ ही प्रयागराज-अयोध्या-काशी के स्पिरिचुअल ट्रायंगल और बौद्ध सर्किट पर बने विशेष पैकेज भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

जापानी ऑपरेटर्स से साझेदारी
26 सितंबर को होने वाली बी2बी मीटिंग्स में जापानी टूर ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी पर जोर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ अधिकारी और पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि इसमें शामिल हो रहे हैं। यह संवाद और सहयोग भविष्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा रोडमैप तैयार करेगा।

बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा पर्यटन
पर्यटन मंत्री ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से आसान कनेक्टिविटी ने यूपी को दुनिया भर के यात्रियों के लिए और आकर्षक बना दिया है। अब यहां आने वाले पर्यटक न केवल बौद्ध स्थलों बल्कि राज्य की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का भी अनुभव ले सकेंगे।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved