लखनऊ में भव्य नियुक्ति समारोह: 60,244 आरक्षियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र,
गृहमंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे वितरण
1 months ago
Written By: संदीप शुक्ला
उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति के सबसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन कल राजधानी लखनऊ के वृंदावन डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में होने जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं उपस्थित रहेंगे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्रीगण और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे।
60,244 नवचयनित आरक्षियों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र
यह समारोह खास तौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित 60,244 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित किया गया है। यह राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए यह दिन एक सपने के साकार होने जैसा होगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 5000 पुलिसकर्मी तैनात
कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। समारोह स्थल पर 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के लिए आईजी रैंक के अधिकारी को नोडल नियुक्त किया गया है, जो पूरी व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
वहीं इनके साथ सुरक्षा में लगाए गए अन्य बलों में शामिल हैं:
-
15 एसपी
-
27 एएसपी
-
60 डिप्टी एसपी
-
2 कंपनी एटीएस कमांडो
-
1 कंपनी आरएएफ (RAF)
-
8 कंपनियाँ पीएसी
-
ड्रोन निगरानी टीम
-
5000 आरक्षित थाना बल
एक लाख लोगों की अनुमानित भीड़, वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार
समारोह में लगभग 1 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए पूरा पंडाल वॉटरप्रूफ बनाया गया है, ताकि मौसम की कोई भी बाधा कार्यक्रम को प्रभावित न कर सके। सभी सुविधाएं — बैठने से लेकर पेयजल और शौचालय तक — पूरी तरह से तैयार हैं।
डायवर्ट किए गए रूट, पार्किंग से VVIP आगमन तक तय प्लान
ट्रैफिक और भीड़-भाड़ को नियंत्रित करने के लिए कई प्रमुख रूटों को डायवर्ट कर दिया गया है। भारी वाहनों का प्रवेश शाम से ही बंद कर दिया जाएगा। समारोह स्थल तक VVIP आगंतुकों के आगमन की संपूर्ण मार्गरेखा भी तय कर ली गई है।