उत्तर प्रदेश के 22 PCS अधिकारियों को मिली IAS पद पर प्रोन्नति,
शासन ने जारी की सूची
17 days ago
Written By: NEWS DESK
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रांतीय प्रशासनिक सेवा (PCS) के 22 अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। शासन ने इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नत कर दिया है। इन सभी का बैच अलॉटमेंट जल्द ही किया जाएगा।
विशेष सचिव ने जरी किया पत्र
इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के नियुक्ति अनुभाग के विशेष सचिव विजय कुमार द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र जारी किया गया है। इसमें भारत सरकार की अधिसूचना संख्या 14015/22/2025-AIS-I(S-II&III)-B, दिनांक 09 जुलाई 2025 का उल्लेख करते हुए अधिकारियों से कहा गया है कि वे IAS के वरिष्ठ वेतनमान में कार्यभार ग्रहण करें और अपने पिछले PCS वेतनमान से अवमुक्त होने का प्रमाण उपलब्ध कराएं।
इन अधिकारियों को मिली IAS की जिम्मेदारी
शासन द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, भानु प्रताप यादव, दयानंद प्रसाद, विधान जायसवाल, विनोद कुमार गौड़, राजेश कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, बलराम सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह भाटिया, बसंत अग्रवाल, गुलाब चंद्र, राजेश कुमार, राम सुरेश वर्मा, योगेंद्र कुमार, रणविजय सिंह, नीलम, देवी प्रसाद पाल, वंदिता श्रीवास्तव, अंजू लता, महेंद्र कुमार सिंह, जय नाथ यादव, और विनय कुमार सिंह को प्रोन्नत किया गया है।
कौन कहां दे रहा सेवा ?
-
भानु प्रताप यादव – अपर आयुक्त, सहारनपुर
-
विधान जायसवाल – परीक्षा नियंत्रक, यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
-
राजेश कुमार सिंह – सचिव, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण
-
बलराम सिंह – मुख्य विकास अधिकारी, सिद्धार्थनगर
-
शैलेंद्र कुमार भाटिया – विशेष कार्याधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी, नोएडा
-
देवी प्रसाद पाल – उप सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
-
अंजू लता – सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण
-
जय नाथ यादव – संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय
-
दयानंद प्रसाद – अपर निदेशक, प्रयागराज
-
विनोद कुमार गौड़ – उप सचिव, यूपी लोक सेवा आयोग
-
सचिन कुमार सिंह – संयुक्त निदेशक, मंडी परिषद
-
विवेक कुमार श्रीवास्तव – उप सचिव, यूपी लोक सेवा आयोग
-
बसंत अग्रवाल – अपर जिलाधिकारी, हाथरस
-
वंदिता श्रीवास्तव – अपर जिलाधिकारी, वाराणसी
-
महेंद्र कुमार सिंह – अपर जिलाधिकारी, अयोध्या
-
विनय कुमार सिंह – अपर जिलाधिकारी, बिजनौर
-
गुलाब चंद्र – अपर जिलाधिकारी, मुरादाबाद
-
राम सुरेश वर्मा – सदस्य, वक्फ न्यायाधिकरण
-
रणविजय सिंह – अपर जिलाधिकारी, गाजियाबाद
-
राजेश कुमार – अपर जिलाधिकारी, नोएडा
-
योगेंद्र कुमार – उपनिदेशक, मंडी परिषद
-
नीलम – अपर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय