पति की अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला ने CM योगी को खून से खत लिखकर लगाई गुहार,
जानें पूरी बात
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ के ग्राम चौरा निवासी तनुजा नाम की महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने ही खून से पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके पति को रायबरेली की रहने वाली कुलसुम बानो और उसके गैंग ने लव जिहाद और सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसा लिया है। तनुजा का कहना है कि उसके पति की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है।
पति को फंसाने का आरोप तनुजा ने अपनी चिट्ठी में आरोप लगाया कि कुलसुम बानो ने पहले उसके पति से संपर्क किया और धीरे-धीरे उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद कुलसुम और उसके गैंग ने मिलकर अश्लील वीडियो बनाए और अब उसी के सहारे पति को धमकाया जा रहा है। महिला का दावा है कि इसमें कुलसुम के अलावा वसीम खान, असलॉन खान, कुलसुम का पति, पिता और तीन अन्य लोग शामिल हैं।
खून से लिखा दर्दनाक पत्र तनुजा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि, “मेरी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। मेरे पति को लव जिहाद के नाम पर फंसाकर अब सेक्सटॉर्शन किया जा रहा है। उनके पास पति की अश्लील वीडियो हैं, जिन्हें वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस-प्रशासन के चक्कर लगाए लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अगर इंसाफ नहीं मिला तो आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊंगी।” यह चिट्ठी खून से लिखी गई, जो उसकी गहरी निराशा को दिखाता है।
छह महीने से जारी ब्लैकमेल महिला के मुताबिक, करीब छह महीने पहले उसके पति का कुलसुम बानो से संपर्क हुआ था। धीरे-धीरे यह रिश्ता ब्लैकमेल में बदल गया। तनुजा का परिवार साधारण किसान परिवार से है और अब लगातार धमकियों के चलते उनकी इज्जत पर भी खतरा मंडरा रहा है।
पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप तनुजा ने आरोप लगाया कि उसने प्रतापगढ़ और रायबरेली के थानों में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उसने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा।
पुलिस का बयान रायबरेली सीओ सदर अमित सिंह ने कहा कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। महिला का पति पेशे से वकील है और जिस महिला पर आरोप लगाया गया है, वह उनके साथ काम करती थी। दोनों के बीच मतभेद हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।