घर से भागी मुस्लिम युवती, पकड़ी गई तो हुआ हंगामा…
फिर हिंदू बॉयफ्रेंड से वैदिक रीति से की शादी
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: लोग यही कहा करते हैं कि सच्चा प्यार धर्म नहीं देखता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवती और हिंदू युवक ने अपने प्यार को धर्म और समाज की रोक-टोक से ऊपर रखा। तीन साल के प्रेम प्रसंग के बाद दोनों ने घर से भागकर शादी का निर्णय लिया। अब यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। विवाह मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ और कपल बेहद खुश है।
कैसे शुरू हुआ प्यार मामला लालगंज कस्बे का है। घोसियाना निवासी फलकनाज एक क्लिनिक में रिसेप्शनिस्ट हैं, जबकि साकेत नगर निवासी कुशाग्र बाजपेयी मोबाइल शॉप में काम करते हैं। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले दोनों ने घर से भागने का निर्णय लिया।
घरवालों और पुलिस की भूमिका युवती के घरवालों ने पुलिस में तहरीर दी, जिससे पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। हालांकि, फलकनाज ने कुशाग्र के साथ शादी करने की इच्छा जताई। इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी मदद के लिए सामने आए और दोनों का विवाह मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराया गया।
धर्म परिवर्तन और नाम परिवर्तन पुजारी दुर्गा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि दुल्हन ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया। विवाह के बाद फलकनाज का नाम बदलकर पलक बाजपेयी रखा गया। पुजारी ने बताया कि यह शादी पूरे रीति-रिवाज और पारंपरिक तरीके से संपन्न हुई।
दूल्हा-दुल्हन की प्रतिक्रिया पलक और कुशाग्र ने कहा कि वे अपने निर्णय से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पता था कि उनके रिश्ते को घर वाले कभी स्वीकार नहीं करेंगे। इसलिए उन्होंने घर से भागने का निर्णय लिया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला और विश्व हिन्दू परिषद की मदद से शादी संपन्न हुई। दोनों ने कहा कि वे जीवन और मृत्यु तक एक-दूसरे के साथ रहेंगे।