प्रतापगढ़ में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 20% महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी,
सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: प्रतापगढ़ में कांग्रेस संगठन ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। यह कार्यकारिणी समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के सबको साथ लेकर चलने के विजन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह सूची जारी की है। खास बात यह है कि इस नई कार्यकारिणी में 20% महिलाओं को जगह देकर महिला भागीदारी को अहम महत्व दिया गया है।
डॉ. नीरज त्रिपाठी के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
बता दें कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जिन नामों का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस को भेजा था, उन्हें स्वीकृति मिल गई है। कुल 90 पदाधिकारियों को इस नई टीम में जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें सामान्य वर्ग से 43% लोग हैं, जबकि पिछड़ा वर्ग से 21.11%, अनुसूचित जाति से 17.78% और अल्पसंख्यक वर्ग से 13.33% प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। इससे साफ है कि कांग्रेस संगठन हर वर्ग की भागीदारी को प्राथमिकता दे रहा है।
कांग्रेस की नई टीम में महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
इस नई कार्यकारिणी में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर खास तैयारी की गई है। महिलाओं को भी न सिर्फ प्रतिनिधित्व बल्कि प्रमुख पदों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाना चाहती है।
पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व को दी बधाई
नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी का भी धन्यवाद किया। वहीं सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।