Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

जौनपुर में माला पहनाकर अखिलेश यादव के करीबी महेंद्र राजभर को मारा गया थप्पड़, ओपी राजभर पर लगाया गया साजिश का आरोप

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Uttar Pradesh News:  उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में महाराजा सुहेलदेव विजयोत्सव कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब समाजवादी पार्टी के नेता महेंद्र राजभर पर एक पूर्व सहयोगी ने मंच पर ही हमला कर दिया। घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

माला पहनाकर मारा थप्पड़
मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के आशापुर गांव का है, जहां सोमवार को महेंद्र राजभर मुख्य अतिथि के रूप में भूमि पूजन और महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में बृजेश राजभर नामक एक व्यक्ति ने मंच से महेंद्र की तारीफ में भाषण दिया, उन्हें माला पहनाई और फिर अचानक उनके गालों पर कई तमाचे जड़ दिए। यह देख मंच और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने किया हमला
हमलावर बृजेश राजभर, सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष है। उसने मंच से भाषण में कहा कि जब अपने लोग सत्ता में गए तो अपने लोगों की पैरवी नहीं की। खुद की सेवा की और चक्रवर्ती सम्राट महाराज सुहेलदेव के नाम को बेचा गया। ऐसे आततायी लुटेरों का परित्याग होना चाहिए। इसके तुरंत बाद ही महेंद्र राजभर पर हमला कर दिया।

ओम प्रकाश राजभर ने करवाई साजिश
महेंद्र राजभर ने बृजेश के खिलाफ जलालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला भाजपा सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के इशारे पर किया गया है। उन्होंने बताया कि बृजेश ने 5 दिन पहले ओम प्रकाश से मुलाकात की थी और उसी की योजना के तहत यह हमला किया गया।

सियासी पृष्ठभूमि और संघर्ष
महेंद्र राजभर, ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने पार्टी से अलग होकर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी बनाई और हाल ही में 2 मई को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 2017 में उन्होंने मऊ से भाजपा के सिंबल पर माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

रामजीत राजभर ने भी लगाएं गंभीर आरोप
सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामजीत राजभर ने भी ओम प्रकाश राजभर पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मऊ सदर सीट पर उपचुनाव होना है। ओम प्रकाश राजभर नहीं चाहते कि महेंद्र वहां से चुनाव लड़ें। इसलिए उन्हें डराने और प्रताड़ित करने के लिए यह हमला करवाया गया है। बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved