गाज़ियाबाद की लोनी नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा,
महिलाओं ने EO को बनाया बंधक
1 months ago
Written By: संदीप शुक्ला
गाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के खिलाफ जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। लोनी नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान जनता ने पालिका प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
EO को बानाया बंधक
लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा धरने का नेतृत्व कर रही हैं। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं भी नगर पालिका परिसर पहुंचीं। आक्रोशित महिलाओं ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) को उनके कक्ष में ही बंधक बना लिया और जमकर फटकार लगाई।
EO नहीं दे पाए जावाब
महिलाओं ने अधिशासी अधिकारी से क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों का कारण पूछा लेकिन अधिकारी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे जनता का आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कमीशन के लिए योजनाएं रोकी जा रही हैं और जनहित की अनदेखी की जा रही है। गौरतलब है कि दो दिनों से चल रहे इस प्रदर्शन के बावजूद एसडीएम लोनी अब तक अपने कार्यालय से अनुपस्थित हैं, जिससे प्रशासनिक जिम्मेदारी पर भी सवाल उठने लगे हैं।