35 साल के मजदूर संग दो पोतों के दादी अम्मा का अफेयर, छुप-छुपकर मिलते रहे…
फिर बहुओं के जेवर-रुपए लेकर हुई फरार
25 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के स्यावरी गांव में कामता प्रसाद आदिवासी का परिवार आर्थिक और भावनात्मक संकट में है। उनके घर की दादी अम्मा, सुखवती नाम की महिला, अपने 35 वर्षीय प्रेमी अमर सिंह प्रजापति के साथ घर से भाग गई। इस दौरान उसने घर से नकदी और बहुओं के गहने भी ले लिए। पूरे परिवार में हड़कंप मच गया और पीड़ित पति थाने के चक्कर काट रहे हैं। यह घटना परिवार के लिए आर्थिक और सामाजिक रूप से भी बड़ा संकट बन गई है।
कैसे हुआ मामला कामता प्रसाद ने बताया कि ढाई साल पहले वह पत्नी के साथ भिंड-मुरैना क्षेत्र में ईंट-भट्टों पर काम करने गए थे। वहीं सुखवती की अमर सिंह प्रजापति से दोस्ती हुई और धीरे-धीरे अफेयर शुरू हो गया। शुरू में किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन बाद में कामता ने देखा कि पत्नी दिनभर फोन पर किसी से बात करती थी। फोन चेक करने पर उसे अमर का नंबर मिला।
परिवार ने दर्ज कराई FIR कामता प्रसाद के अनुसार, बहुओं ने भी सुखवती पर शक जताया और उसे टोका। मगर वह लगातार छिपकर अमर से मिलती रही। कुछ दिन पहले जब कामता अपने बेटे का इलाज कराने झांसी गए थे, उसी दौरान सुखवती ने मौका पाकर घर से लगभग 40 हजार रुपये और बहुओं के गहने लेकर प्रेमी के साथ भाग गई।
परिवार पर असर परिवार सदमे में है। कामता ने बताया, हम नहीं जानते थे कि अपना ही सिक्का खोटा निकलेगा। समाज में हमारी इज्जत मिट्टी में मिल गई। ऊपर से घर से सब कुछ लेकर वो भागी है। पुलिस ने पति और परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और सुखवती और अमर की तलाश जारी है।