बुर्का पहनाया और फिर मारकर कुएं में फेंका, दो साल बाद सामने आया हत्यारे का सच,
ऐसे सुलझा केस
27 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला थाना क्षेत्र के एक कुएं में अजगर होने की सूचना पर वन विभाग की टीम गई थी, लेकिन वहां उन्हें अजगर नहीं बल्कि कंकाल दिखाई दिया। कंकाल की पहचान फॉरेंसिक टीम की मदद से हुई, जो कि हिंदू महिला सोनम (30) का था। पुलिस ने इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की और महिला की हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। घटना साल 2023 की है और अब हत्याकांड का पूरा खुलासा हुआ है।
प्रेम जाल में फंसाई गई महिला साल 2023 में गंगाराम पुत्र छेदा रैदास ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी बहू सोनम पत्नी शशि चंद्र गौतम अचानक घर से लापता हो गई है। लंबे समय तक खोजबीन के बाद भी सोनम का कोई पता नहीं चला। आरोपियों अयूब और समीदुल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने सोनम को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे बुर्का पहनाकर दिल्ली ले गए।
हत्या और कंकाल का कुएं में फेंकना सोनम के घर वापस आने पर आरोपियों ने संडीला क्षेत्र में उसे जंगल में ले जाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। इस कंकाल को देखकर वन विभाग की टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कंकाल निकालकर फॉरेंसिक जांच की और हत्या की पुष्टि की।
आरोपी गिरफ्तार और जेल भेजे गए अपर पुलिस अधीक्षक हरदोई नृपेंद्र सिंह ने बताया कि अयूब और समीदुल को गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ की गई। दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। पारिवारिक लोगों ने कंकाल की पहचान सोनम के रूप में की। आरोपी फिलहाल जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच और सावधानी से की जा रही है।