प्रेम प्रसंग बना खौफनाक! हरदोई में गुस्साए पति ने पत्नी की मुंह से काटी नाक,
फिर खुद थाने जाकर किया सरेंडर, पीड़िता लखनऊ रेफर
1 months ago
Written By: संदीप शुक्ला
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी क एप्रीम संबंधों से एक गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की नाक दांत से काट दी है। यह सनसनीखेज वारदात हरियावा थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव की बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर भी कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि, आरोपी की पत्नी का कुछ समय से एक युवक से प्रेम सम्बन्ध काहल रहा था और वो लगातार उसके संपर्क में थी। जिस बात से नाराज़ होकर महिला अपने पति से दूर हो गई और प्रेमी के घर चली गई। जिसके बाद जब उसके पति को इस बात की जानकारी मिली, तो वह भी गुस्से में प्रेमी के घर जा पहुंचा और घर में अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति आपा खो बैठा। जिसके बाद तैश में आकर उसने पत्नी की नाक अपने मुंह से काट ली। मौके पर मौजूद लोग भी यह खौफनाक मंजर देखकर सन्न रह गए।
महिला की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
जिसके बाद, गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंच गया और वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
क्या बोली पुलिस ?
वहीं इस बाबत सीओ हरियावा अजीत चौहान ने बताया कि, "घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। आरोपी पति ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसकी नाक काट दी है। महिला को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।"