सात दिन में एक ही गाँव की तीन हिन्दू लड़कियां गायब होने से हडकंप,
पुलिस ने देश के अलग-अलग हिस्सों से किया बरामद, आरोपी सरताज गिरफ्तार
9 days ago
Written By: आदित्य कुमार वर्मा
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में 7 दिनों में बैक टू बैक तीन लड़कियों के गायब होने की गहतन से हडकंप मच गया। मामला हिन्दू समुदाय से जुड़ा होने के कारण इसे जातिगत एंगल दिया जाने लगा। जिसमे एक विशेष समुदाय के युवक पर अपहरण के आरोप लगे। जिसक बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो लड़कियों को अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक हफ्ते में तीन हिन्दू लड़कियां गायब
मिली जानकारी के मुताबिक जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के हैदरनगर नंगौला में बीते सात दिनों में तीन हिन्दू समुदाय की लड़कियों के गायब होने की खबरें आईं। जिसके बाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इनमे से दो लड़कियां अपने मन से घर से चली गई थीं। जबकि एक को पुलिस ने गुजरात से बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
9 जुलाई को हुआ पहला मामला
गौरतलब हो कि गत 9 जुलाई को क्षेत्र की ही एक 17 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह आरोप लगाया कि, उनकी पुत्री सुबह शौच के लिये घर से बाहर निकली थी। तभी क्षेत्र का ही सरताज उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। आरोप है कि, रास्ते में लड़की के भांजे ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो सरताज व उसके साथी उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को गुजरात के एक स्थान से बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी सरताज गिरफ्तार
वहीं इस बबात जानकारी देते हुए सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया है कि, थाना हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र से गायब हुईं युवतियों के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। टीम गठित कर उनकी तलाश शुरू की गई, जिनमे से एक युवती को गुजरात से बरामद कर लिया गया है। साथ ही इसमें नामजद अभियुक्त को भी पकड़ लिया गया है।
घर से नाराज होकर गई थी युवती
पुलिस के मुताबिक, दूसरे मामले में गायब दूसरी युवती परिजनों से नाराज होकर घर से चली गई थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद युवती ने खुद परिजनों को कॉल कर अपने दिल्ली के आनंद विहार में होने की जानकारी दी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे भी सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस पूछताछ पीड़िता ने बताया है कि, उसे मां-बाप ने डांट दिया था, जिससे नाराज होकर वो घर से चली गई थी।
तीसरी लड़की भी बरामद
वहीं मामले में पुलिस ने तीसरी गयाब युवती को भी सकुशल बरमाद कर लिया है। बकौल सीएओ सिटी, तीसरे मामले में परिजनों ने तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए टीमों को युवती की तलाश में सक्रीय कर दिया गया था। जिस दौरान बीते दिन उस युवती को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।