Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

फतेहपुर के लमेहटा गांव में दंपती की हत्या, पति ने पत्नी को मारी गोली और फिर खुद की ली जान

15 days ago
Written By: अनिकेत प्रजापति

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में रविवार तड़के एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। पुलिस ने कमरे में पति-पत्नी के शव पाए, जिनके ऊपर खून से लथपथ चारपाई पड़ी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चरित्र पर संदेह के चलते पति मुकेश निषाद (30) ने पहले पत्नी गुड़िया (27) को गोली मारी और फिर खुद को। मौके से 315 बोर का तमंचा और दो खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए दंपती के मोबाइल नंबरों की सीडीआर खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा गांव के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटना के समय मुकेश ने अपने रिश्तेदार को कॉल कर खुद की और पत्नी की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस इस कॉल और अन्य सभी बिंदुओं की पड़ताल कर रही है ताकि किसी कड़ी को नजरअंदाज न किया जा सके।

15 दिन पहले रिश्तेदार को किया था फोन
बांदा निवासी रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि दिल्ली से लौटने के बाद गांव में मुकेश खुद को असहज महसूस कर रहा था। मुकेश ने उसे करीब 15 दिन पहले कॉल की थी। वह कॉल पर पत्नी को लेकर अपनी हत्या की आशंका जता रहा था। उसने बताया था कि पत्नी की हत्या कर उसे फंसाया जा सकता है। कहीं पत्नी के भटकने की बात कही थी। इन बातों को रिश्तेदार ने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया था। हालांकि रिकार्डिंग में रिश्तेदार इस बात का प्रमाण पूछ रहा है कि आखिर उसे किससे खतरा है, कौन उसकी हत्या करना चाहता है। इस सवाल के जवाब में पत्नी के गांव के ही कुछ लोगों से संबंध होने की बात कहता है।

दिल्ली से भी चल रहा था इलाज
मां शांति देवी ने बताया कि बेटे की कुछ माह से मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका दिल्ली में भी इलाज चल रहा था। बेटा बागेश्वर धाम के बालाजी से बृहस्पतिवार को दर्शन कर लौटा था। यहां भी झाड़फूंक कराने कोर्राकनक गांव गया था। वह शनिवार को झाड़फूक के बाद बहुआ में किसी डॉक्टर के पास हाईड्रोसील की समस्या दिखाकर लौटा था। बेटा कुछ दिन से डरा महसूस कर रहा था। घटनास्थल वाले घर में मुकेश के सिर्फ मां और पिता रहते हैं। पास में ही मुकेश का घर अलग बना है। इस घर के आसपास कोई घर नहीं है। मां ने बताया कि बेटा शाम को बहुआ से लौटने के बाद बोला था कि वह रात को उनके यहां सोएगा। इसके बाद आकर बहू के साथ सोया था। आठ वर्षीय बच्ची के रोने पर जब वह कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि बेटा, बहू के ऊपर लेटा था। उसके शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। इस पर उन्होंने उसे घसीटकर अलग कर दिया था।

बेटे और बहू में होता था विवाद, पिता ने की थी दूसरी शादी
पिता लखन निषाद ने बताया कि बेटे और बहू में अक्सर विवाद होता था। विवाद क्यों होता था वे इस बारे में कुछ नहीं बता सकते हैं। लखन ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी शांति से की थी। पहली पत्नी का बेटा मुखलाल गांव में अलग रहता है। दूसरी पत्नी से मुकेश, राकेश और नरेश थे। मुकेश के भाई राकेश और नरेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मोबाइल सीडीआर में मिलने वाले संदिग्ध नंबरों के आधार पर कुछ लोगों की धरपकड़ की जा रही है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी हो रही है। तमंचा कहां से आया, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

खुशी से करवा चौथ मनाया था, बच्चे हुए अनाथ
शादी के छह साल में दंपती का शुक्रवार रात मनाया गया करवा चौथ आखिरी था। परिवार की मानें तो दंपती करवा चौथ पर खुश थे। उनके अंदर कोई गिला-शिकवा नहीं था। ग्रामीण दंपती के तीन मासूम बच्चों को देखकर बोले कि अब इनका कौन सहारा बनेगा। तीनों बेटियां अनाथ हो गईं।

फतेहपुर में चरित्र पर संदेह में पत्नी की हत्या कर पति ने खुद को मारी गोली
फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में रविवार तड़के चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद को गोली मार कर जान दे दी। दोनों के शव एक ही चारपाई पर खून से लथपथ पड़े मिले। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा और दो खोखे बरामद किए हैं। बांदा और हमीरपुर से पहुंचे महिला पक्ष ने लोगों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है।पुलिस के मुताबिक, लमेहटा गांव निवासी मुकेश निषाद (30) दिल्ली में पेंटिंग का काम करते थे। वर्ष 2019 में हमीरपुर जिले के जमुना घाट की रहने वाली गुड़िया (27) से उन्होंने प्रेम विवाह किया था। दोनों की तीन बेटियां प्रियांशी (5), दिव्यांशी (3) और आठ माह की जिव्यांशी हैं। कुछ समय से गुड़िया भी दिल्ली में मुकेश के साथ ही रह रही थी। दोनों एक माह पहले ही वह गांव लौटे थे।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी वजह से पहले उसने पत्नी की हत्या की और बाद में खुद को गोली मार ली। फिर भी महिला पक्ष की शिकायत पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved