बहराइच में करंट से गई 15 साल की मासूम की जान,
चीख सुनकर दौड़े लोग लेकिन बचा न पाए
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में करंट हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। भूपगंज बाजार स्थित नई बस्ती में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मोहिनी की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काम से बाहर निकली थी किशोरी, करंट से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, मोहिनी पुत्री कृष्ण कुमार पटवा किसी काम से घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान अचानक एक तार के संपर्क में आने से उसे तेज करंट लग गया। करंट लगने के बाद मोहिनी जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित स्थानीय लोगों ने तुरंत मोहिनी को पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी हालत बहुत बिगड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और मोहिनी की मां-बाप सहित परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हादसे की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।