योगी के मंत्री ने हमलावारों की तारीफ में पढ़े कसीदें,
सपा सांसद को कहा ये मुगलों की नाजायज औलाद
2 months ago Written By: आदित्य कुमार वर्मा
Ramji Lal Suman Attack: सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़ में हुए हमले के बाद अब इस पर सियासत शुरू हो गई है। यहां दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने अब हमले का समर्थन किया है। इस दौरान उन्होंने सांसद सुमन को मुगलों की नाजायज औलाद कहकर संबोधित भी किया है। वहीं उन्होंने हमले को स्वाभाविक करार देने के साथ ही हमलावरों की तारीफ में कसीदे भी पढ़े हैं। जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है।
हमलावरों की तारीफ योगी सरकार में मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने सपा संसाद रामजी लाल सुमन के काफिले पर रविवार को हुए हमले के बाद सोमवार को अलीगढ़ में एक प्रेस वार्ता के दौरान हमलावरों की तारीफ की है। उन्होंने कहा, “मैं उन बच्चों की तारीफ करता हूं। उन्होंने बिल्कुल सही किया। इन्हें हर मोर्चे पर विफल करना चाहिए।”
सुमन मुगलों की नाजायज औलाद मंत्री ने सांसद सुमन को मुगलों की नाजायज औलाद कहकर भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा सांसद के साथ ऐसा होना स्वाभाविक है। “ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं। क्योंकि ये अपने बाप को बाप कहने को तैयार नहीं, वोट के लिए आक्रांताओं को अपना बाप मानते हैं। ये देश में जहां जाएंगे, इनके साथ तो ऐसा ही होगा।”
10 ठाकुर भी 100 वोट दिलाने की हैसियत में रघुराज सिंह ने आगे कहा, “मैं रामजी लाल सुमन से पूछना चाहता हूं कि इनके कितने बाप-दादा स्वतंत्रता सेनानी हुए। कितने रणबांकुरे हुए। इन्होंने देश के लिए कितनी लड़ाई लड़ी। ये केवल अपनी जीभ चला सकते हैं।” उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, “आने वाले चुनाव में अखिलेश को दिखा देंगे कि जिस गांव में 10 ठाकुर हैं, वो भी 100 वोट डलवाने की हैसियत रखते हैं। ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं है। हालात खराब होंगे।”
राणा सांगा का उदाहरण ठाकुर रघुराज सिंह ने आगे कहा, “राणा सांगा ने 80 घाव लगने के बावजूद देश के लिए लड़ाई लड़ी थी। आज भी देशभक्तों को वैसा ही जज़्बा दिखाना चाहिए।”