Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

गानों और डॉक्यूमेंट्री के जरिए जनता से जुड़ने की रणनीति, 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी सपा

1 months ago
Written By: STATE DESK

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी इस बार एक अलग रणनीति पर काम कर रही है, जिसमें सरकार की खामियों को उजागर करने के लिए गाने, डॉक्यूमेंट्री और सोशल मीडिया वीडियोज का सहारा लिया जा रहा है। इन माध्यमों के जरिए पार्टी शहरी और ग्रामीण जनता से सीधा जुड़ाव बनाने की कोशिश कर रही है।

डॉक्यूमेंट्री और वीडियो से सरकार पर निशाना
सपा प्रवक्ता शरवेंद्र बिक्रम सिंह ने बताया कि, पार्टी कानून-व्यवस्था, शिक्षा, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री तैयार करा रही है। इन वीडियोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (Twitter) पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा, इन वीडियोज में तथ्यों, आंकड़ों और सच्ची घटनाओं को शामिल किया जाएगा ताकि जनता तक विश्वसनीय संदेश पहुंचे।

सोशल मीडिया पर वायरल होंगे वीडियो और गाने
हाल ही में अखिलेश यादव ने ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ पर आधारित एक वीडियो शेयर किया था, जो चार मिनट का था। इसके अलावा पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग को केंद्र में रखकर गाने भी तैयार करा रही है। इन गानों और वीडियो को WhatsApp ग्रुप्स के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय सोशल मीडिया नेटवर्क बनाएं।

सपा कार्यकाल की उपलब्धियों को भी मिलेगा स्थान
इन वीडियो और डॉक्यूमेंट्री में सपा सरकार के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को भी दिखाया जाएगा। लखनऊ मेट्रो, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, रिवर फ्रंट, पार्क और जेपीएनआईसी जैसे प्रोजेक्ट्स को भी वीडियो कंटेंट में शामिल किया जाएगा।

प्रोफेशनल टीम कर रही है काम
इस पूरे कैंपेन के लिए पार्टी ने प्रोफेशनल टीम बनाई है जो वीडियो शूट और एडिट का काम देख रही है। सहारनपुर ग्रामीण से विधायक आशु मलिक के अनुसार, गाने और वीडियो लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं और इनका असर सीधा पड़ता है।

पहले से ज्यादा आक्रामक होगा यह अभियान
2022 और 2024 के मुकाबले इस बार का चुनावी कैंपेन ज्यादा आक्रामक और डिजिटल होगा। इस बार यूट्यूबर्स को भी जोड़ा जाएगा और वीडियो कंटेंट की पहुंच बढ़ाई जाएगी। पार्टी का मानना है कि यह कैंपेन 2027 विधानसभा चुनाव में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved