मऊ उपचुनाव पर ओम प्रकाश राजभर की दावेदारी,
बोले– “बृजेश सिंह से देश में सबसे अच्छे रिश्ते”
24 days ago
Written By: NEWS DESK
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मऊ सदर विधानसभा सीट पर संभावित उपचुनाव को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देते हुए अपनी पार्टी की 100% दावेदारी ठोक दी है। साथ ही उन्होंने माफिया से नेता बने बृजेश सिंह के साथ अपने संबंधों को “पूरे देश में सबसे अच्छा” बताया है, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
NDA पर भरोसा, लेकिन BJP से दूरी!
राजभर ने साफ कहा कि, उन्हें अपने NDA सहयोगियों पर पूरा भरोसा है, लेकिन बीजेपी को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया। इससे संकेत मिलते हैं कि, मऊ में सीट शेयरिंग को लेकर NDA के भीतर खींचतान संभव है।
क्या बृजेश सिंह लड़ेंगे SBSP से उपचुनाव?
जब राजभर से पूछा गया कि, क्या बृजेश सिंह SBSP के टिकट पर मऊ से चुनाव लड़ सकते हैं, तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। लेकिन उनके संबंधों को लेकर दिए गए बयान ने इस संभावना को बल जरूर दिया है। यहां बृजेश सिंह के साथ संबंधों पर पूछे गए
अब्बास अंसारी की सदस्यता और चुनाव की तैयारी
मऊ सदर के मौजूदा विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता खत्म होने की संभावना पर राजभर ने कहा कि, कोर्ट के आदेश के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब्बास की सदस्यता खत्म होने तक वे सपा विधायक ही रहेंगे। राजभर ने दोहराया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के दबाव में अब्बास अंसारी को SBSP से टिकट देना पड़ा था, जो कि उनके लिए एक मजबूरी थी।
अखिलेश यादव पर तीखा हमला
ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने कहा है कि, “अखिलेश रात भर सोचते हैं, इसलिए बोलते वक्त भी रात ही याद आती है। उनकी चार बार सरकार रही, लेकिन सभी जातियों की उपेक्षा की गई।” इटावा के कथावाचक विवाद पर राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि क्या अखिलेश को ब्राह्मणों का वोट नहीं चाहिए? उन्होंने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख “यादव बनाम ब्राह्मण” की राजनीति कर रहे हैं।
रामजी लाल सुमन और चंद्रशेखर आज़ाद पर बयान
रामजी लाल सुमन विवाद पर राजभर ने अखिलेश यादव को घेरते हुए कहा कि वे सवर्ण बनाम दलित की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा का ये दांव सफल नहीं होगा। वहीं, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण की हिरासत पर उन्होंने कहा कि अगर उनकी उपस्थिति से माहौल बिगड़ने का खतरा है, तो प्रशासन के पास कार्रवाई का अधिकार है।
बृजभूषण के बयान पर राजभर का जवाब
इटावा विवाद में बृजभूषण शरण सिंह द्वारा अखिलेश यादव के पक्ष में दिए गए बयान पर राजभर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि, राजनीति में बयानों का असर समय के साथ दिखता है।