मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं,
महिला के खेत विवाद पर अफसरों को दिए सख्त निर्देश
24 days ago
Written By: NEWS DESK
गोरखपुर में जनता से सीधे संवाद करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 2 जुलाई को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ सभागार में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री खुद कुर्सियों पर बैठे नागरिकों के पास पहुंचे और एक-एक कर सबकी फरियादें सुनीं। इस दौरान उन्होंने एक खेत विवाद का तत्काल निस्तारण किया।
अधिकारीयों को दिए निर्देश
दरसल यहां जनता दर्शन में एक महिला ने अपनी जमीन पर फसल न काट पाने की शिकायत करते हुए बताया कि, विपक्षी उसे खेत में घुसने नहीं दे रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों से कहा कि, "जिसने खेत बोया है, वही फसल काटेगा।" उन्होंने इस मामले में तुरंत जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए और पूछा कि आखिर कोई दूसरा व्यक्ति उसके खेत पर कैसे दावा कर सकता है।
नहीं बर्दास्त की जाएगी लापरवाही
वहीं, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि, जनता की समस्याओं का निस्तारण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है और अफसरों को निर्देशित किया कि किसी गरीब या कमजोर की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को कतई न बख्शा जाए।
CM ने दिया आश्वासन
वहीं, जनता दर्शन में इलाज की मदद की गुहार लेकर आए कई लोगों की भी सीएम योगी ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार हर ज़रूरतमंद को इलाज के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाज से जुड़ी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी कर शासन को भेजी जाएं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, जन समस्याओं का संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अफसरों को नसीहत दी कि, आम जनता के साथ व्यवहार में संवेदनशीलता और सहानुभूति होनी चाहिए।