Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

बांदा में विधायक द्वारा SDM से मारपीट का मामला गरमाया, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला

1 months ago
Written By: NEWS DESK

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में खनन माफियाओं और नेताओं द्वारा SDM की गाड़ी को घेरकर हमला करने का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। घटना में बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी का नाम सामने आने के बाद विपक्षी दल खासे हमलावर हो गए हैं। इस मामले को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सूबे की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। 

विधायक सहित 4 पर मुकदमा
मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि, ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को छुड़ाने के लिए दबाव बनाने पहुंचे लोगों ने न केवल एसडीएम की गाड़ी को घेर लिया, बल्कि उनके ड्राइवर पर हमला भी किया। गनीमत रही कि ड्राइवर इस हमले में बाल-बाल बच गया। मामले में एसडीएम के चालक की तहरीर पर बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी, चार नामजद व करीब 25–30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का हमला
वहीं मामले में विधायक का नाम सामने आने के बाद घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, "भाजपा राज में उप्र में ये हो क्या रहा है ? भाजपाई इंजन बनाम डिब्बा हो रहा है, भाजपाई नेता बनाम अधिकारी हो रहा है, अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है।" उन्होंने आगे लिखा है कि, "⁠भाजपाई बनाम बेरोजगार युवा, किसान, कारोबारी और महिला हो रहा है। ये स्थितियां प्रदेश के लिए बेहद हानिकारक हैं।" साथ ही अखिलेश यादव ने सरकार की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि, "दो में से एक ही बात हो सकती है, या तो ये मुख्यमंत्री के ‘संज्ञान’ में हो रहा है या ‘अज्ञान’ में। दोनों ही स्थितियां प्रदेश के लिए घातक हैं।"

बुंदेलखंड में अवैध खनन पर चिंता
साथ ही सपा प्रमुख ने बांदा की घटना के बहाने पूरे प्रदेश में चल रहे अवैध खनन नेटवर्क पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, "सहारनपुर से लेकर सोनभद्र-मिर्ज़ापुर तक अवैध खनन जारी है, लेकिन बुंदेलखंड सबसे अधिक प्रभावित है। चंबल जैसी संरक्षित नदियां भी BJP के लालच और भ्रष्टाचार से नहीं बच सकीं।" अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए आगे लिखा है कि, "भाजपा के भ्रष्टाचार का ‘हिस्सा-बांट’ पूरे प्रदेश का ‘बंटाधार’ कर रहा है… भाजपा जाए तो चैन आए!"

अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
आपको बताते चलें कि, घटना को लेकर पुलिस ने चार नामजद और 25–30 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved