Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सस्पेंड करेगी जनता

4 days ago
Written By: संदीप शुक्ला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने गोमती नदी में चलने वाली वाटर बोट का उदाहरण देते हुए कहा कि बिना मास्क के वहां चलकर देखिए, कितनी मीथेन और बदबू है, सब पता चल जाएगा। इस दौरान उन्होंने वहां से चोरी के आरोप भी लगाते हुए कहा कि, सरकार में फव्वारे चोर बैठे हैं। 

सरकार में बैठे हैं फव्वारे चोर
राजधानी लखनऊ में एक प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश ने आरोप लगाया है कि, “वहां के फव्वारे तक चोरी हो गए हैं और सरकार में फव्वारे चोर बैठे हैं।” उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस की बात करते हुए कहा है कि, “हमने संकल्प लिया है कि शिवाजी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे और राष्ट्र को मजबूत बनाएंगे।”

जनता करेगी सस्पेंड
उन्होंने आरोप लगाया कि, बीजेपी हमेशा PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नेताओं को आगे करके इस्तेमाल करती है। कुछ नेता पहले समाजवादी पार्टी से जीते थे लेकिन “खोखा” मिलने पर लॉयल्टी बदल ली। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में यूपी की जनता बीजेपी सरकार को सस्पेंड कर विदाई देगी।

पुलिस हो चुकी है भ्रष्ट
वहीं, DGP की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि, पुलिस इतनी भ्रष्ट हो चुकी है कि अब पुलिस पुलिस पर ही FIR दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब्बास अंसारी की विधायक सदस्यता जानबूझकर रद्द कराई है। फैसले भी अब जाति के आधार पर लिए जा रहे हैं।

पेपर लीक की सिल्वर जुबली
इस दौरान उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि, शिक्षामित्र और पढ़े-लिखे नौजवान धरने पर बैठे हैं लेकिन न्याय सिर्फ सपा सरकार में मिलेगा। एक अधिकारी को अच्छा काम करने के बावजूद अंडरग्राउंड होना पड़ा। अखिलेश ने कहा कि पेपर लीक की सिल्वर जुबली मन रही है और एड निकलते ही डिलीट हो जा रहे हैं।

BJP दूसरों की चीज को अपना बनाने में माहिर
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि, बीजेपी सरकार समाजवादियों द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय खुद ले रही है। इकाना स्टेडियम का नाम बदल दिया गया, लोक भवन में समाजवादियों ने प्रतिमा नहीं लगाई लेकिन बीजेपी ने लगा दी। उन्होंने कहा कि, बीजेपी दूसरे के काम को अपना बताने में माहिर है।

PDA होगा ज्यादा प्रभावित
पंचायत चुनावों को लेकर उन्होंने आशंका जताई कि बीजेपी साजिश कर रही है। बिजली की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जब बिजली बना ही नहीं रही तो देगी कहां से? फसलों की खरीद सरकार नहीं कर रही और नौकरी प्राइवेट की जा रही है, जिससे PDA सबसे ज्यादा प्रभावित होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि 1090 योजना की तारीफ हो रही है, जबकि यह योजना भी सपा सरकार की देन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी निष्पक्ष जनगणना करेगी और बीजेपी के षड्यंत्रों का डटकर मुकाबला करेगी। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved