कौन है यशस्वी सोलंकी, जो बनी राष्ट्रपति का एड-डी-कैंप
जो बनी राष्ट्रपति का एड-डी-कैंप
6 days ago
Written By: ANJALI
राष्ट्रपति का एड-डी-कैंप (ADC) के लिए भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी को नियुक्त किया गया है, राष्ट्रपति आर्म्ड फोर्सेज का सुप्रीम कमांडर होता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह पहला मौका है जब नौसेना की किसी महिला अफसर को सुप्रीम कमांडर के एड-डी-कैंप क पद दिया गया है। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति को 5 ADC दिए जाते हैं। इनमें से 3 थल सेना से, 1 वायुसेना और 1 नौसेना से होता है। चलिए अब आपको बताते है कि कौन है राष्ट्रपति की सुप्रीम कमांडर यशस्वी सोलंकी।
कौन है यशस्वी सोलंकी
सुप्रीम कमांडर यशस्वी सोलंकी हरियाणा की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2012 में शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिए नौसेना की लॉजिस्टिक ब्रांच जॉइन की। जिसके बाद वहां उन्होंने 5 से 7 साल तक सेवाएं दी और अब उन्हें राष्ट्रपति का ADC बनाया गया है।जानकारी के मुताबिक यशस्वी के अनुशासन, कड़ी मेहनत और उनकी लीडरशिप क्वालिटीज ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया जिसके कारण अब वो राष्ट्रपति की ADC नियुक्त की गई हैं। आपको बता दें कि ऐसा करने वाली वो पहली महिला हैं।
क्या होता है ADC का काम ?
भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जो चुनिंदा अधिकारी होते हैं वहीं राष्ट्रपति के एडीसी बनते हैं। इनका मूल काम ट्रपति की मदद करना हैं और उनके समारोह, कूटनीतिक और ऑपरेशनल कार्यों में सहायता करना होता हैं। यशस्वी सोलंकी का एडीसी के रूप में चयन होना इस बात का नया उदाहरण है कि भारतीय नौसेना अब महिलाओं को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपने के लिए तैयार है। बता दें कि यह भूमिका पहले पुरुष अधिकारियों द्वारा निभाई जाती थी, लेकिन अब यशस्वी ने इसे तोड़ा है।