Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

1980 की वोटर लिस्ट में कैसे जुड़ा सोनिया गांधी का नाम… दिल्ली कोर्ट का नोटिस, 6 जनवरी तक कोर्ट ने राज्य सरकार से भी मांगा जवाब

6 days ago
Written By: Political Desk

Sonia Gandhi:  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को एक पुराने मामले में नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक ऐसी याचिका पर जारी हुआ है, जिसमें दावा किया गया है कि सोनिया गांधी का नाम 1980–81 की वोटर लिस्ट में गलत तरीके से शामिल किया गया था, जबकि उस समय वे भारतीय नागरिक नहीं थीं। याचिका में यह भी कहा गया है कि मजिस्ट्रेट ने पहले इस मामले को गलत तरीके से खारिज कर दिया था। कोर्ट ने इस पूरी फाइल का रिकॉर्ड भी मंगाया है और अगली सुनवाई 6 जनवरी को तय की है। अब सोनिया गांधी और राज्य सरकार को नोटिस का जवाब देना होगा।

याचिका पर कोर्ट का नोटिस और अगली सुनवाई की तारीख
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने सोनिया गांधी और राज्य सरकार दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खास बात यह है कि कोर्ट ने इस केस का पूरा रिकॉर्ड (TCR) भी मंगवाया है। अगली सुनवाई 6 जनवरी को होगी। यह याचिका विकास त्रिपाठी ने दायर की थी और मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) विशाल गोगने ने की।

याचिकाकर्ता का आरोप नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में था नाम
याचिकाकर्ता ने दावा किया कि सोनिया गांधी का नाम 1980 की नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में था, जबकि वे भारतीय नागरिक अप्रैल 1983 में बनीं। इससे पहले एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने 11 सितंबर को यह याचिका खारिज कर दी थी। उनका कहना था कि चुनाव संबंधी मामलों में कोर्ट दखल नहीं दे सकता, वरना संविधान के अनुच्छेद 329 का उल्लंघन होगा।

भाजपा की आपत्ति: दो बार जुड़ा नाम, वह भी बिना नागरिकता के
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भी 13 अगस्त को दावा किया था कि सोनिया गांधी का नाम भारत की वोटर लिस्ट में दो बार शामिल हुआ, जब वे भारतीय नागरिक नहीं थीं। उन्होंने कहा कि यह चुनावी कानून का स्पष्ट उल्लंघन है और इसे चुनावी गड़बड़ी का गंभीर मामला बताया।

1980 और 1983 में कैसे जोड़ा गया नाम

  • पहली बार: 1980 में सोनिया गांधी का नाम 1 सफदरजंग रोड पते पर पोलिंग स्टेशन 145 में क्रम संख्या 388 पर जोड़ा गया।
     
  • फिर विरोध के बाद 1982 में नाम हटाया गया।
     
  • दूसरी बार: 1983 में नाम पोलिंग स्टेशन 140 में क्रम संख्या 236 पर जोड़ा गया।
     

समस्या यह थी कि इस नई सूची की पात्रता तारीख 1 जनवरी 1983 थी, जबकि सोनिया गांधी को भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को मिली। यानी नाम जोड़ते समय वे नागरिक नहीं थीं।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved