शिल्पा शेट्टी के घर EOW की रेड, 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में चली साढ़े चार घंटे की पूछताछ,
जानें क्या है मामला
21 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लंबे समय से 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में उनका और उनके पति राज कुंद्रा का नाम चर्चा में है। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) शिल्पा के घर पहुंची और उन्होंने लगभग साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान शिल्पा ने पुलिस को पूरा सहयोग दिया और अपने पक्ष को स्पष्ट रूप से रखा। साथ ही, उन्होंने संबंधित डॉक्यूमेंट्स भी पुलिस को सौंपे।
शिल्पा शेट्टी ने कैसे किया सहयोग पुलिस के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने अपने विज्ञापन कंपनी के बैंक अकाउंट में लेनदेन की जानकारी दी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि किस तरह कंपनी में पैसा आया और गया। शिल्पा ने EOW को जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी सौंपे, जिनकी जांच पुलिस कर रही है। पूछताछ में शिल्पा के अलावा उनके पति राज कुंद्रा और अन्य चार लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। राज कुंद्रा ने पुलिस को काफी जानकारी दी, जिसमें बताया कि शिकायतकर्ता दीपक कोठारी ने उनकी NBFC से 60 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे बाद में उनकी कंपनी में इक्विटी के तौर पर एडजस्ट किया गया। उन्होंने पुलिस को प्रमोशन और बिजनेस से जुड़े चित्र भी दिखाए।
क्यों फंसीं शिल्पा शेट्टी इस मामले की शिकायत दीपक कोठारी ने दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 2015 से 2023 के बीच शिल्पा ने उन्हें B2B बिजनेस में इनवेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन बाद में उन्हें वित्तीय नुकसान हुआ। जिस कंपनी में यह मामला चल रहा है, वह उनकी बड़ी शेयरहोल्डर शिल्पा शेट्टी की ही रही है। इस मामले में इस साल मुंबई पुलिस की EOW ने शिल्पा और राज के खिलाफ केस दर्ज किया और सितंबर में लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ। हालांकि, अब उस कंपनी का नाम Best Deal TV Private Limited बंद कर दिया गया है।
जांच जारी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ चल रही जांच में पुलिस सभी विवरण और डॉक्यूमेंट्स की समीक्षा कर रही है। अब देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और शिल्पा और राज को किस तरह से इस मामले से जुड़े कानूनी फैसले का सामना करना पड़ता है।