Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बड़ी गिरफ्तारी, पकड़ा गया वो शख्स जो पाकिस्तान को भेज रहा था भारत की खुफिया जानकारी

1 months ago
Written By: NEWS DESK

Indian Intelligence leak: भारत-पाक तनाव के बीच शामली से हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहाँ पानीपत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शामली जिले के कैराना निवासी नौमान इलाही को गिरफ्तार किया है। 24 वर्षीय नौमान पर आरोप है कि ये युवक पाकिस्तान को भारत की खुफिया जानकारी भेजा करता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पाकिस्तान के आतंकी इकबाल के संपर्क में था और वॉट्सऐप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त था। जिसके बाद उसके विरूद्ध ये कार्रवाई की गई है। 

नौकरी की आड़ में कर रहा था जासूसी
पुलिस के अनुसार, नौमान पानीपत में एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। यह नौकरी उसे प्रयागराज के एक सिक्योरिटी एजेंसी संचालक रजनीश तिवारी के जरिए मिली थी। पुलिस को शक है कि यह नौकरी उसने केवल खुद को छुपाने और संदेह से बचने के लिए की थी, जबकि उसका असली मकसद भारत की सैन्य गतिविधियों और अन्य संवेदनशील जानकारी को पाकिस्तान तक पहुंचाना था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई पहचान
दरअसल 6-7 मई की रात भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर थीं। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान नौमान इलाही का मोबाइल नंबर निगरानी में आया। मोबाइल की जांच में यह पुष्टि हुई कि वह पाकिस्तानी आतंकी इकबाल के संपर्क में था।

चार महीने से पानीपत में रह रहा था
पुलिस जांच में पता चला कि नौमान की बहन जीनत की शादी पानीपत की हौली कॉलोनी में हुई है। बहन के पास रहने के बहाने वह करीब चार महीने पहले पानीपत आया था और सेक्टर 29 स्थित एक कंबल फैक्ट्री में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम कर रहा था।

मोबाइल से सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
मिली जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान नौमान के मोबाइल में ऐसे प्रमाण मिले हैं जिससे यह साबित होता है कि वह लगातार पाकिस्तान से संपर्क में था। हालांकि, उसने किन-किन जानकारियों को पाकिस्तान भेजा, इस बारे में पुलिस ने अभी फिलहाल खुलासा नहीं किया है। वहीं प्रारंभिक पूछताछ में नौमान ने बताया कि उसके माता-पिता की मृत्यु लगभग पांच साल पहले हो चुकी है। वह मूल रूप से शामली जिले के कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा का निवासी है।

सीआईए यूनिट कर रही गहन पूछताछ
आरोपी के पकड़े जाने के बाद एजेंसियां उससे नेटवर्क का सच उगलवाने में लगी हुई हैं। पानीपत पुलिस की CIA यूनिट इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। संभावना है कि पुलिस जल्द ही इस मामले से जुड़े और भी खुलासे कर सकती है। जिसको लेकर सबकी निगाहें  उससे सामने आने वाली जानकारी पर टिकी हुई हैं। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved