क्यों हैं एक से भली दो बीवियां…
लड़की ने खुद गिनाए चौंकाने वाले फायदे
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Viral Video: भारतीय समाज और खासकर हिंदू संस्कृति में विवाह को पवित्र बंधन माना जाता है। यह सिर्फ दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। हमारी परंपरा एकल विवाह (Monogamy) पर जोर देती है, जिसमें पुरुष और महिला जीवन भर एक-दूसरे के प्रति समर्पित रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवा क्रिएटर पूजा शर्मा (@doctor_pujasharma) ने पुरुषों को दो पत्नियां रखने की मज़ाकिया सलाह दी। वीडियो के मज़ेदार अंदाज़ और पूजा के बेबाक एक्सप्रेशन ने इसे तेजी से वायरल बना दिया है।
वीडियो में क्या कहा गया वीडियो में पूजा शर्मा मैरून रंग की साड़ी और खूबसूरत झुमके पहने कैमरे के सामने बेबाकी से बोलती हैं। वह कहती हैं, अगर एक लड़की से शादी करोगे, तो वो आपसे लड़ाई करेगी। लेकिन दो लड़की से शादी करोगे, तो वो आपके लिए लड़ेगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में यह तर्क दिया कि दो पत्नियां अपने-अपने तरीके से पति के लिए लड़ेंगी और उससे अपनापन महसूस होगा। पूजा के एक्सप्रेशन और मुस्कान ने इस विवादास्पद विषय को भी हल्के-फुल्के कॉमेडी का रूप दे दिया।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया पूजा का यह वीडियो अब तक 65 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लगभग 90 हजार लोगों ने इसे लाइक किया और 6 हजार से ज्यादा कमेंट्स आए। कमेंट्स में लोग हंसते हुए अपने विचार साझा कर रहे हैं। धीरज जांगिड़ ने मजाक किया कि दोनों मिलकर नीले ड्रम में पैक कर दें। रुक्मणी सिंह ने लिखा कि भगवान करे आपको भी सौतन मिले। सूर्य नारायण साहू ने कहा कि गजब का सलाह दी आपने डॉक्टर मैडम। मज़ा आ गया। कल्पेश नामक शख्स ने तो सीधे डॉ पूजा को प्रपोज़ भी कर दिया।
वीडियो का मकसद पूजा शर्मा का यह वीडियो एक कॉमेडी और मनोरंजन पर आधारित है, जिसका मकसद केवल सामाजिक धारणाओं पर मजाकिया टिप्पणी करना है। साधारण विषय को अपने बेबाक और मजेदार अंदाज़ में पेश कर उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बना दिया है।