Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

RSS शताब्दी समारोह में PM मोदी ने जारी किया विशेष सिक्का और डाक टिकट, मुद्रा पर पहली बार भारत माता की झलक

27 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Delhi News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह कार्यक्रम दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने 100 रुपये का विशेष सिक्का और एक विशेष डाक टिकट जारी किया। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले, केंद्रीय मंत्री, संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोग भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने इस अवसर पर संघ की 100 साल की यात्रा और देश सेवा में योगदान की सराहना की।

पीएम मोदी ने क्या कहा
पीएम मोदी ने समारोह में कहा कि यह महानवमी का दिन है और कल विजयादशमी का पर्व है। उन्होंने इसे अन्याय पर न्याय, अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि 100 साल पहले RSS की स्थापना इसी महान पर्व पर हुई थी। पीएम ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा के संकल्प के लिए शुभकामनाएं दीं और इसे हमारी पीढ़ी के लिए सौभाग्य बताया कि वे संघ के शताब्दी वर्ष का अनुभव कर रहे हैं।

विशेष डाक टिकट और सिक्का
पीएम मोदी ने बताया कि 100 रुपये के इस विशेष सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय चिन्ह है और दूसरी ओर सिंह के साथ भारत माता की छवि और समर्पण भाव से नमन करते स्वयंसेवक दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यह संभवत: आजाद भारत के इतिहास में पहली बार है जब भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर दिखाई गई। डाक टिकट भी विशेष है, जिसमें 1963 में गणतंत्र दिवस की परेड में RSS के स्वयंसेवकों की झलक दिखाई गई है। यह राष्ट्रीय परेड और संघ के राष्ट्रभक्ति योगदान की स्मृति है।

संघ के लिए देश पहले
पीएम मोदी ने कहा कि संघ तपस्या करता है और दूसरों को भी प्रेरित करता है। संघ की शाखाओं में शारीरिक और मानसिक विकास होता है और संघ के लिए देश हमेशा पहले रहा है। उन्होंने संघ के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, 1942 के आंदोलन में बलिदान और संगठन के सर्वोच्च लक्ष्य एक भारत श्रेष्ठ भारत का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि संघ पर कई बार साजिशें हुईं और विरोध भी हुआ, लेकिन संघ ने हमेशा देश सेवा को प्राथमिकता दी।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved