Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

प्रधानमंत्री मोदी से मिलें IPL के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, 14 साल में सबसे कम उम्र के आईपीएल खिलाड़ी का है रिकॉर्ड

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

Vaibhav Suryavanshi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। वैभव ने पीएम से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर वैभव के माता-पिता भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने वैभव के परिवार के साथ लगभग दस मिनट बातचीत की, हालांकि बातचीत के विषय की जानकारी सामने नहीं आई। प्रधानमंत्री मोदी बिहार के दो दिन के दौरे पर थे और वापस लौटते समय यह मुलाकात हुई। यह मुलाकात उस क्रिकेटर के साथ हुई जिसने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड बनाया है।

वैभव ने IPL में 14 साल 23 दिन की उम्र में किया डेब्यू
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने केवल 14 साल और 23 दिन की उम्र में IPL में पदार्पण किया था। 19 अप्रैल 2025 को उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना पहला मैच खेला। यह IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रे बर्मन के नाम था, जिन्होंने 16 साल 157 दिन की उम्र में IPL डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन छक्के शामिल थे। यह उनका पहला IPL सीजन था, जिसमें उन्होंने कुल 7 मैच खेले और 252 रन बनाए। उनका औसत 36 रन और स्ट्राइक रेट 206.55 रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। वैभव को नवंबर 2024 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।

वैभव ने IPL का लगाया दूसरा सबसे तेज शतक
वैभव IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। 20 मई को CSK के खिलाफ उन्होंने 14 साल और 32 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था। IPL में उनका यह रिकॉर्ड 2019 में रियान पराग द्वारा बनाए गए 17 साल 175 दिन के रिकॉर्ड से बेहतर है। वैभव ने IPL का दूसरा सबसे तेज शतक भी लगाया है। 28 अप्रैल को उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों में शतक पूरा किया। यह भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सबसे तेज शतक है। इस रिकॉर्ड से पहले सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक लगाया था।

वैभव ने बिहार के लिए खेले 5 फर्स्ट क्लास और 6 लिस्ट-ए मैच
वैभव ने अब तक बिहार के लिए 5 फर्स्ट क्लास मैच और 6 लिस्ट-ए मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने 100 रन और लिस्ट-ए मैचों में 132 रन बनाए हैं। वैभव बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। 27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव ने 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने वैभव के क्रिकेट के प्रति लगाव को देखकर अपनी जमीन बेचकर जेनिथ क्रिकेट एकेडमी में उनकी ट्रेनिंग कराई। कोच के मुताबिक, वैभव के पिता उन्हें हर दूसरे दिन 100 किलोमीटर दूर मैच देखने लेकर जाते थे और वैभव की एक्स्ट्रा ट्रेनिंग के दौरान वे उनके साथ खेलने वाले सभी दस खिलाड़ियों के लिए टिफिन भी लेकर आते थे। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved