Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

पाकिस्तानी दंपती का घरेलू विवाद पहुंचा भारत, पत्नी ने MP हाई कोर्ट से पति को पाकिस्तान डिपोर्ट करने की मांगी अनुमति

3 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

पाकिस्तान के एक हिंदू दंपती का घरेलू विवाद अब भारत की अदालत तक पहुंच गया है। पाकिस्तान में रहने वाली पत्नी और भारत में रह रहे पति के बीच चले आ रहे विवाद में महिला ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, इंदौर बेंच में एक रिट पिटीशन दाखिल की है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। महिला ने कोर्ट से मांग की है कि उसके पति को भारत से पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाए। यह मामला अंतरराष्ट्रीय विवाह, कानूनी अधिकारों और सीमा पार परिवारिक विवाद के कारण दोनों देशों में चर्चा का विषय बन गया है।

पत्नी का आरोप- बिना तलाक लिए दूसरी शादी की योजना
28 वर्षीय निकिता देवी पाकिस्तान में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। उन्होंने हाई कोर्ट में दायर पिटीशन में दावा किया है कि उनके 35 वर्षीय पति, कराची निवासी विक्रम कुमार नागदेव ने उन्हें छोड़ दिया है और मार्च 2026 में अवैध रूप से दूसरी शादी करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों पाकिस्तानी नागरिक हैं और 26 जनवरी 2020 को सिंध प्रांत में शादी की थी। निकिता की शिकायत है कि उनका पति कानूनी प्रक्रिया से भागते हुए भारत में नई शादी करना चाहता है, इसलिए उसे वापस पाकिस्तान भेजा जाए।

आर्टिकल 226 के तहत पिटीशन, हाई कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग
महिला ने भारतीय संविधान के आर्टिकल 226 के तहत यह याचिका दाखिल की है, जिसके तहत हाई कोर्ट मूल अधिकारों और अन्य कानूनी अधिकारों से जुड़े मामलों में रिट जारी कर सकता है। निकिता के वकील दिनेश रावत ने बताया कि अगले सप्ताह इस मामले पर सुनवाई होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उनकी क्लाइंट ने कोर्ट से आग्रह किया है कि पति को भारत में दूसरी शादी करने से रोका जाए और उसे डिपोर्ट कर पाकिस्तान भेजा जाए।

ये भी पढ़ें... पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से लगाई न्याय की गुहार… पति पर कराची में छोड़ने और दिल्ली में दूसरी शादी की तैयारी का आरोप

पति विक्रम नागदेव का जवाब, पत्नी मुझे ब्लैकमेल कर रही है
विक्रम नागदेव ने पत्नी के सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद दोनों भारत आए थे, लेकिन कुछ समय बाद निकिता अपनी मर्जी से पाकिस्तान लौट गई और फिर भारत आने या आपसी सहमति से तलाक लेने से मना कर दिया। नागदेव का आरोप है कि उनकी पत्नी आर्थिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है और झूठे मामले बनाकर उन्हें बदनाम कर रही है। उनका कहना है कि वह इंदौर में लॉन्ग-टर्म वीजा पर रहते हैं और भारतीय कानूनों का पालन करते हैं। विक्रम ने कहा, अब मैं तलाक देना चाहता हूं। उसने मुझे मानसिक परेशानी दी है और मेरी छवि खराब की है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved