जिन्ना के नाती नुस्ली वाडिया पर केस, 30 साल पुराना विवाद बना परेशानी का सबब,
मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
1 months ago Written By: Ashwani Tiwari
Nusli Wadia: मुंबई के व्यापार जगत में वाडिया परिवार एक बार फिर विवादों में घिरता दिख रहा है। मुंबई पुलिस ने उद्योगपति नुस्ली नेविल वाडिया, उनकी 78 वर्षीय पत्नी मॉरीन, बेटे नेस और जहांगीर वाडिया समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला लगभग तीन दशक पुराने विकास अनुबंध से जुड़ा है। शिकायतकर्ता महेंद्र चांदे का आरोप है कि वाडिया परिवार ने अदालत में फर्जी दस्तावेज पेश किए। महेंद्र चांदे फरोनी होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के 70 वर्षीय CEO हैं और उन्होंने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया।
विवाद की पूरी कहानी यह विवाद मुंबई के मलाड इलाके में एक जमीन के विकास को लेकर है। अनुबंध के मुताबिक, फरोनी होटल्स को इस जमीन का विकास करना था और बिक्री से होने वाली सकल आमदनी का 12% हिस्सा वाडिया समूह को देना था। साल 2008 में इस समझौते को लेकर विवाद खड़ा हुआ और मामला अदालत में गया। शिकायत में दावा किया गया कि 2010 में बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान वाडिया परिवार ने ऐसे दस्तावेज पेश किए, जिन्हें बाद में फर्जी पाया गया।
FIR और कानूनी कार्रवाई बोरिवली मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस शिकायत पर संज्ञान लिया और पुलिस को FIR दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद बांगर नगर पुलिस ने नुस्ली नेविल वाडिया, मॉरीन वाडिया, नेस और जहांगीर वाडिया समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपों में धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज पेश करना शामिल है।
वाडिया परिवार का पृष्ठभूमि नुस्ली नेविल वाडिया और उनकी पत्नी मॉरीन के पुत्र हैं। दीना वाडिया, नुस्ली की मां, पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी थीं। इस हिसाब से नुस्ली वाडिया जिन्ना के नवासे हैं। इस मामले से वाडिया परिवार की प्रतिष्ठा पर भी सवाल उठ रहे हैं।