Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अब किसानो को फसलों पर मिलेगा अधिक दाम, केंद्र ने खरीफ की 14 फसलों पर बढ़ाई MSP, धान की नई कीमत ₹2,369, जाने और क्या हुए बदलाव

1 months ago
Written By: NEWS DESK

MSP For Kharif Crops:  केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीफ सीजन की 14 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दी है। यह फैसला मंगलवार, 28 मई को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में लिया गया। इस फैसले की जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। जिसके बाद किसानो ने राहत की सांस ली है। 

क्या होंगी नई कीमतें
इस दौरान उन्होंने बताया कि, धान की नई MSP ₹2,369 प्रति क्विंटल तय की गई है, जो पिछली MSP से ₹69 अधिक है। वहीं, कपास की MSP ₹7,710 कर दी गई है और इसकी एक दूसरी किस्म की MSP ₹8,110 हो गई है, जो पहले से ₹589 ज्यादा है।

सरकार ने कहा कि नई MSP से सरकारी खजाने पर ₹2.07 लाख करोड़ का बोझ पड़ेगा, जो कि पिछले सीजन से ₹7,000 करोड़ अधिक है। वैष्णव ने बताया कि सरकार इस बात का ध्यान रखती है कि MSP हमेशा फसल की लागत से कम से कम 50% अधिक हो।

क्या होती है MSP (न्यूनतम समर्थन मूल्य)?
MSP वह गारंटीड कीमत होती है जो सरकार किसानों को उनकी फसल पर देती है, चाहे बाजार में उस फसल की कीमत कितनी भी कम हो। इसका मकसद है कि किसानों को बाजार की अनिश्चितता से सुरक्षा मिले और उन्हें उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके।

सरकार हर फसल सीजन से पहले CACP (Commission for Agricultural Costs and Prices) की सिफारिश के आधार पर MSP तय करती है। अगर किसी फसल की अधिक पैदावार होती है और उसकी कीमतें गिर जाती हैं, तब MSP किसानों के लिए एक तरह की बीमा सुरक्षा की तरह काम करती है।

MSP में कुल 23 फसलें शामिल:
1- 7 अनाज: धान, गेहूं, मक्का, बाजरा, ज्वार, रागी, जौ
2- 5 दालें: चना, अरहर (तुअर), उड़द, मूंग, मसूर
3- 7 तिलहन: मूंगफली, सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी, तिल, कुसुम, निगरसीड
4- 4 नकदी फसलें: कपास, गन्ना, खोपरा, कच्चा जूट

खरीफ की फसलें क्या होती हैं?
खरीफ की फसलें जून-जुलाई में बोई जाती हैं और सितंबर-अक्टूबर में काटी जाती हैं। इन फसलों में धान, मक्का, बाजरा, ज्वार, मूंग, उड़द, तुअर, सोयाबीन, मूंगफली, गन्ना, कपास, जूट जैसी फसलें शामिल होती हैं। 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved