Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

जिसे ट्रंप मानते हैं दुश्मन देश, वहीं की आयरन लेडी बनीं नोबेल विनर, जानिए कौन हैं मारिया कोरिना माचाडो

18 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Maria Corina Machado:  वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मिला है। यह सम्मान उन्हें लोकतंत्र और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करने के लिए दिया गया है। खास बात यह है कि इस पुरस्कार की उम्मीद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी थी, लेकिन इस बार नोबेल कमेटी ने माचाडो को चुना। ट्रंप जिस देश को दुश्मन राष्ट्र कहते हैं, वहीं की इस नेता को विश्व का सबसे बड़ा शांति सम्मान मिला है।

कौन हैं वेनेजुएला की आयरन लेडी
मारिया कोरिना माचाडो का जन्म 7 अक्टूबर 1967 को वेनेजुएला की राजधानी कराकस में हुआ। उन्होंने औद्योगिक इंजीनियरिंग और फाइनेंस में मास्टर्स की डिग्री ली। शुरुआत में वह परिवार के बिजनेस और सामाजिक अभियानों से जुड़ी रहीं। 2002 में उन्होंने Súmate नामक संस्था बनाई, जो चुनाव की पारदर्शिता और नागरिक अधिकारों के लिए काम करती है। बाद में उन्होंने अपना राजनीतिक दल Vente Venezuela बनाया। 2010 में वह राष्ट्रीय विधानसभा के लिए सबसे अधिक वोटों से चुनी गईं।

तानाशाही के खिलाफ लगातार संघर्ष
मारिया हमेशा से हुगो चावेज़ और निकोलस मादुरो की नीतियों के विरोध में खड़ी रहीं। 2014 के प्रदर्शन में उन्होंने बड़ा नेतृत्व किया, जिसके कारण उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया और सार्वजनिक पद संभालने से रोक दिया गया। इसके बावजूद उन्होंने लोकतंत्र की आवाज बुलंद रखी। 2024 के चुनाव से पहले वह विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार बनीं और 92% वोटों से जीतीं, लेकिन अदालत ने उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी। इसके बाद भी उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार एडमुंडो गोंजालेज का समर्थन किया और देश में छिपकर संघर्ष जारी रखा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिला सम्मान
नोबेल पुरस्कार से पहले माचाडो को कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं।

  • 2024 सखारोव पुरस्कार – यूरोपीय संसद ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिया।
     
  • 2024 वाच्लाव हावेल मानवाधिकार पुरस्कार – काउंसिल ऑफ यूरोप ने प्रदान किया।
     
  • 2025 करेज अवॉर्ड – जेनेवा समिट फॉर ह्यूमन राइट्स ने सम्मानित किया।
     
  • 2018 बीबीसी सम्मान – दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल किया गया।
     

नोबेल पुरस्कार समारोह दिसंबर में होगा
नोबेल समिति के अनुसार, यह पुरस्कार माचाडो के शांतिपूर्ण लोकतंत्र की दिशा में अनथक प्रयासों के लिए दिया गया है। उन्हें 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (करीब 10.3 करोड़ रुपये), सोने का मेडल और सम्मान पत्र मिलेगा। पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर 2025 को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित किया जाएगा।
दुनिया भर में माचाडो को अब लोकतंत्र की आयरन लेडी के रूप में सम्मान मिल रहा है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved