8 साल पुराने साउथ एक्ट्रेस रेप केस में आज बड़ा फैसला, क्या मलयालम हीरो दिलीप होंगे दोषी…
जानें क्या है पूरा मामला
7 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Kerala News: केरल में साल 2017 में एक चलती कार में मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुए रेप के बेहद चर्चित मामले में आज फैसला आने वाला है। एर्नाकुलम डिस्ट्रिक्ट सेशन कोर्ट इस लंबे समय से चल रहे मुकदमे पर अपना अंतिम निर्णय सुनाएगा। इस केस के मुख्य आरोपियों में मलयालम एक्टर दिलीप का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है, जिन पर इस घिनौनी वारदात की साजिश रचने का आरोप है। वहीं पहले आरोपी पल्सर सुनी पर सीधे तौर पर रेप और उसका वीडियो बनाने का आरोप है। करीब 8 साल तक चले इस मुकदमे पर आज सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
चलती कार में 2017 का सनसनीखेज मामला यह घटना तब हुई थी जब पीड़ित एक्ट्रेस एक फिल्म की शूटिंग के लिए त्रिशूर से कोच्चि जा रही थीं। तभी चलती कार में उनके साथ रेप किया गया और वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। पल्सर सुनी पर आरोप है कि उसने यह हमला किया और उसका दावा है कि उसे एक्टर दिलीप ने इसके लिए 15 मिलियन रुपये देने का वादा किया था। दिलीप को इस मामले में साजिश का मास्टरमाइंड बताया गया है और वह 84 दिन जेल भी काट चुके हैं।
इतना लंबा क्यों चला ट्रायल इस केस की सुनवाई 2018 में शुरू हुई थी, लेकिन कई वजहों से लगातार रुकती रही। पीड़ित ने दो बार हाई कोर्ट में याचिका दायर की। दो स्पेशल प्रॉसिक्यूटर ने भी बीच में इस्तीफा दिया। कोविड-19 लॉकडाउन ने भी मामले को लंबा खींच दिया। बचाव और अभियोजन दोनों पक्षों ने कई आदेशों को अदालत में चुनौती दी। अदालत ने लगभग 1700 दस्तावेज और 261 गवाहों के बयान दर्ज किए थे। यह पूरी सुनवाई इन-कैमरा हुई, ताकि गोपनीयता बनी रहे।
कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, कटघरे में 9 आरोपी इस केस में कुल 9 मुख्य आरोपी बनाए गए हैं, पल्सर सुनी, दिलीप, मार्टिन एंटनी, बी. मणिकंदन, वी.पी. विजीश, एच. सलीम, प्रदीप, चार्ली थॉमस। इन पर गैंगरेप, किडनैपिंग और आपराधिक साजिश जैसे गंभीर आरोप हैं। बाद में सप्लीमेंट्री चार्जशीट में दो और नाम जोड़े गए। मेस्त्री सनिलन (सनिलकुमार) और वीआईपी सरथ, जो दिलीप का दोस्त है। आज एर्नाकुलम प्रिंसिपल सेशन जज हनी एम. वर्गीज इस बेहद चर्चित मामले पर फैसला सुनाएंगी।