नौवीं से बारहवी तक के शिक्षकों के लिए अंतरिक्ष की दुनिया में कदम रखने का सुनहरा मौका,
ISRO ने निकाली गजब की स्कीम
1 months ago
Written By: NEWS DESK
ISRO SETU 2025: अगर आप 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को पढ़ाते हैं और अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शिक्षकों के लिए एक खास पांच दिवसीय फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है, जिसका नाम SETU 2025 (Space Education & Training for Upskilling) है।
कोर्स का उद्देश्य
दरअसल इसरो का यह कोर्स खासतौर पर स्कूल शिक्षकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि वे अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीक और भारतीय मिशनों की जानकारी को छात्रों तक बेहतर ढंग से पहुँचा सकें। इस कोर्स से शिक्षकों को न केवल अंतरिक्ष की बारीकियों की समझ मिलेगी, बल्कि वह छात्रों को रोचक तरीके से विज्ञान सिखा सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
-
जो शिक्षक कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को पढ़ाते हैं।
-
किसी भी बोर्ड से हों — CBSE, ICSE या राज्य बोर्ड।
-
कोर्स पूरी तरह मुफ्त है।
-
आवेदन की अंतिम तारीख: 6 जून 2025
-
कोर्स की तारीख: 9 जून से 13 जून 2025 तक
कोर्स में क्या सिखाया जाएगा?
-
इस कोर्स में कई दिलचस्प विषयों को शामिल किया गया है:
-
चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशनों की जानकारी।
-
सैटेलाइट कम्युनिकेशन और नेविगेशन की तकनीकें।
-
सैटेलाइट इमेजरी और डेटा एनालिसिस।
-
GIS (जियोलॉजिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम) का उपयोग।
-
गगनयान जैसे मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशनों की रोचक जानकारी।
सभी विषय इसरो के विशेषज्ञों द्वारा आसान भाषा में सिखाए जाएंगे ताकि शिक्षक उन्हें छात्रों तक आसानी से पहुँचा सकें।
कोर्स कहां और कैसे होगा?
यह कोर्स IIRS (Indian Institute of Remote Sensing) के ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म पर आयोजित होगा। इसके लिए बस एक इंटरनेट कनेक्शन और डिवाइस (लैपटॉप/मोबाइल) की ज़रूरत है।
आवेदन कैसे करें?
-
इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
-
SETU 2025 सेक्शन में जाएं।
-
ऑनलाइन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
-
वैध ईमेल और मोबाइल नंबर ज़रूरी है।
क्यों है यह कोर्स खास?
- बिल्कुल मुफ्त
-
शिक्षकों की शिक्षण शैली को और प्रभावी बनाएगा
-
बच्चों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी
-
भारत के अंतरिक्ष अभियानों की प्रेरणादायक कहानियाँ सिखाने का अवसर मिलेगा