Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

ISI का खतरनाक प्लान: फिर सक्रिय हुए खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क, भारत में थाने, सैन्य ठिकाने और सरकारी प्रतिष्ठानो को निशाना बनाने की साजिश

1 months ago
Written By: NEWS DESK

ISI Khalistani Terror Plot: सीजफायर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में भले ही थोड़ी कमी आई हो, लेकिन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI अब भी भारत में अशांति फैलाने के अपने एजेंडे पर सक्रिय है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युद्धविराम की घोषणा के बाद ISI ने खालिस्तान समर्थकों को एक बार फिर उकसाना शुरू कर दिया है ताकि देश में किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम दिया जा सके। यहां आतंकी खालिस्तानी संगठन भारत में बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। जिसको लेकर भारत की खुफिया एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं। 

खालिस्तानियों को मिल रही ISI की मदद
मिली जानकारी के मुताबिक, ISI कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस (SFJ)’ के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू और अन्य खालिस्तानी आतंकियों के संपर्क में है। इनके जरिए पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में खालिस्तानी नेटवर्क को दोबारा सक्रिय करने का प्रयास शुरू हो चुका है। खुफिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि इन आतंकियों का मुख्य निशाना भारत के पुलिस थाने, सेना के ठिकाने और अन्य सरकारी प्रतिष्ठान हैं।

आतंक फैलाने का नया पैटर्न
हाल के दिनों में खालिस्तानी आतंकियों की गतिविधियों में एक नया पैटर्न सामने आया है। फरार आतंकी अब दोबारा भारत में प्रवेश कर रहे हैं ताकि आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा सके। इस साजिश को गंभीरता से लेते हुए खुफिया एजेंसियों ने देशभर की सुरक्षा जांच एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। इसके बाद NIA, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ पुलिस समेत अन्य राज्य की पुलिस सक्रिय मोड में आ गई है। कुछ राज्यों में इस संबंध में कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है।

पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे सोशल मीडिया पेज
प्राप्त सूचना के अनुसार खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान से संचालित हो रहे खालिस्तान समर्थित सोशल मीडिया अकाउंट्स को इंटरसेप्ट किया है। ये सभी बॉट अकाउंट हैं और इनमें खुद को भारतीय बताकर प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। ये अकाउंट्स किसी सिख व्यक्ति की पहचान या नकली नाम का इस्तेमाल करते हैं। सरकार ने ऐसे 100 से ज्यादा भड़काऊ वीडियो ब्लॉक किए हैं, वहीं आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े 50 से अधिक बॉट सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी बंद कर दिया गया है।

सीजफायर के बाद भी नहीं थमा पाकिस्तान का खेल
भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर हुआ था, लेकिन पाकिस्तान ने इसके बाद दो बार और इसका उल्लंघन किया। 12 मई को दोनों देशों के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) के बीच दोबारा बातचीत हुई, जिसमें सीमा पर सैनिकों की तैनाती घटाने और एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी। हालांकि, रिपोर्ट्स बताती हैं कि, पाकिस्तान की तरफ से अब भी ISI के जरिए भारत में अशांति फैलाने की कोशिशें जारी हैं।

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved