अमेरिका में भारतीय कंटेंट क्रिएटर का अनोखा चैलेंज, 1 दिन में 20 डॉलर में गुजारा,
वीडियो हुआ वायरल
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Viral News: सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ नया देखने को मिलता है। वीडियोस में अक्सर लोग प्रैंक और चैलेंज करते हैं। हाल ही में एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर अबीर व्यास ने अमेरिका में अपने फॉलोअर्स को हैरान कर दिया। अबीर न्यूयॉर्क शहर में रहते हैं और उनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने 1 दिन में सिर्फ 20 डॉलर (लगभग 1700 रुपये) खर्च कर पूरा दिन गुजारने का चैलेंज किया। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस अनोखे अनुभव को देखकर हैरान हैं।
20 डॉलर में बिताया पूरा दिन
वीडियो में अबीर सुबह जिम से निकलते हैं और काम के लिए तैयार होते हैं। उनके पास केवल 20 डॉलर हैं, इसलिए उन्होंने सबसे पहले 1 डॉलर में 5 केले खरीदे। इसके बाद 3 डॉलर में उन्होंने एक बेगल ब्रेड और अंडा लिया। चूंकि वे जिम जाते हैं, इसलिए उन्होंने स्वस्थ और सस्ता खाना ही चुना। मेट्रो का पास पहले से होने के कारण यात्रा पर उन्हें कोई खर्चा नहीं करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने 2.29 डॉलर का प्रोटीन बार खरीदा और 6.17 डॉलर की कॉफी पी। साथ ही 48 सेंट का स्पार्कलिंग वाटर भी लिया।
डिनर और पूरे दिन का खर्च
वीडियो में अबीर मीटिंग में जाते हैं और वहां उन्होंने बचा हुआ केला खा लिया। मीटिंग से फ्री होकर उन्होंने रोडसाइड स्टॉल से चिकन और चावल खरीदा, जिसके लिए 7 डॉलर खर्च हुए। इस तरह 19.94 डॉलर में उन्होंने पूरे दिन की जरूरत पूरी कर ली और लगभग 2100 कैलोरी का सेवन किया।
वीडियो को मिल रहे हैं लाखों व्यूज
अबीर का यह वीडियो 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि भारत में 20 डॉलर से हफ्ते भर खाना खाया जा सकता है। कुछ ने कहा कि कॉफी महंगी रही और अलग-अलग रेस्टोरेंट में जाकर खाना और सस्ता लिया जा सकता था। अबीर का यह चैलेंज दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि कैसे स्मार्ट खर्च और योजना से कम पैसे में भी दिन का पूरा प्रबंध किया जा सकता है।