Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

अपने ही लोगों पर बम गिराने से फुर्सत मिले तो इकॉनमी संभालो… भारत ने UN में साधा पाकिस्तान पर निशाना

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 60वें सत्र में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को कठोर लहजे में जवाब दिया है। भारत ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सेना द्वारा अपने ही नागरिकों पर किए गए हमलों का मुद्दा उठाया, जिसमें कम से कम 30 लोगों की जान चली गई थी। भारतीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने साफ कहा कि पाकिस्तान इस मंच का दुरुपयोग भारत के खिलाफ निराधार और भड़काऊ बयान देने में कर रहा है। उन्होंने दो टूक कहा कि पाकिस्तान को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी अर्थव्यवस्था और मानवाधिकार हालात पर ध्यान देना चाहिए।

भारत ने किया कड़ा पलटवार
क्षितिज त्यागी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि हमारे क्षेत्र पर लालच करने की बजाय, उन्हें अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को तुरंत खाली करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था लाइफ सपोर्ट पर है, राजनीति सेना के प्रभुत्व में है और उसका मानवाधिकार रिकॉर्ड उत्पीड़न से भरा हुआ है। लेकिन पाकिस्तान इन मुद्दों पर ध्यान तभी दे पाएगा जब वह आतंकवाद को बढ़ावा देने, संयुक्त राष्ट्र द्वारा बैन आतंकवादियों को पनाह देने और अपने ही लोगों पर बमबारी करने जैसी हरकतों से फुर्सत पाएगा।

एयरस्ट्राइक में मारे गए निर्दोष नागरिक
21 और 22 सितंबर की रात को खैबर पख्तूनख्वा के तिराह घाटी स्थित मत्रे दारा गांव पर पाकिस्तानी वायु सेना ने एयरस्ट्राइक की थी। JF-17 फाइटर जेट्स ने आठ LS-6 बम गिराए, जिससे गांव का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया और करीब 30 नागरिकों की मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जबकि कई लोग घायल हो गए।

पाकिस्तानी प्रशासन का दावा
हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने इन आरोपों को नकार दिया। उनका कहना है कि गांव में बम बनाने वाली जगह पर हुए धमाके की वजह से यह हादसा हुआ। प्रशासन के मुताबिक, इसमें 14 आतंकवादियों समेत कुल 24 लोगों की मौत हुई। लेकिन रिपोर्ट्स और घटनास्थल से मिले सबूत पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई की ओर इशारा करते हैं।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved