India-Pakistan Tension: क्या दिल्ली एयरपोर्ट बंद है?
यात्रा से पहले जान लें ये अपडेट
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षा कारणों से भारत के 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) को बंद नहीं किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ने विशेष सलाह जारी की है। फिलहाल दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानें सामान्य हैं, लेकिन कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।
क्यों बंद किए गए हवाई अड्डे?
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव बढ़ रहा है। कुछ ड्रोन हमले भी भारतीय सीमा में हुए हैं। इससे देश की हवाई सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से 32 हवाई अड्डों को 15 मई सुबह 5:29 बजे तक बंद किया गया है।
यात्रियों को समय से पहले आने की सलाह
दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें सामान्य हैं। लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को पहले आने की सलाह दी है। सुरक्षा जांच में अब ज्यादा समय लग सकता है। एयरपोर्ट ने कहा है कि यात्री स्टाफ से सहयोग करें। इससे सब कुछ सुचारु रूप से चलेगा।
दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट पर देखें स्टेटस
यात्री अपनी फ्लाइट की जानकारी पहले से चेक करें। दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट पर लाइव फ्लाइट स्टेटस देखा जा सकता है। शुक्रवार को 138 उड़ानें रद्द की गई थीं।
फर्जी वीडियो फैला रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने एक फर्जी वीडियो फैलाया है। इसमें दावा किया गया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला हुआ है। इस वीडियो को सरकार की फैक्ट-चेक यूनिट ने झूठा बताया है। वीडियो में दिखाई गई घटना नकली है।
CISF ने बढ़ाई सुरक्षा
CISF अब 69 सिविल एयरपोर्ट पर और अधिक सुरक्षा मुहैया करा रहा है। यह सुरक्षा खास तौर पर कार्गो और बैग की जांच के दौरान मुहैया कराई जा रही है। इस संबंध में 9 मई को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।