Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

सबसे कम उम्र में अरविंद श्रीनिवास बने अरबपति, 21 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ रचा इतिहास

26 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Hurun India Rich List 2025:  हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी हो चुकी है और इस बार की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हुए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा 31 साल के अरविंद श्रीनिवास की हो रही है, जो एआई कंपनी परप्लेक्सिटी (Perplexity) के सीईओ हैं। हुरुन लिस्ट के अनुसार अरविंद की कुल संपत्ति 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। इतनी कम उम्र में इस मुकाम तक पहुंचने वाले अरविंद ने देश और दुनिया में नई पहचान बनाई है। आइए जानते हैं उनकी कहानी और इस बार की रिच लिस्ट में खास क्या रहा।

कौन हैं अरविंद श्रीनिवास
अरविंद श्रीनिवास का जन्म 7 जून 1994 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ। बचपन से ही उनकी रुचि साइंस में थी। उन्होंने आईआईटी एंट्रेंस परीक्षा पास की और आईआईटी मद्रास से पढ़ाई की। पढ़ाई के दौरान ही वे छात्रों को री-एनफोर्समेंट लर्निंग पढ़ाने लगे। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे अमेरिका चले गए और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी पूरी की।

टेक कंपनियों के साथ जुड़ा सफर
अरविंद ने रिसर्च और एआई पर गहराई से काम किया। उन्होंने ओपनएआई में री-एनफोर्समेंट लर्निंग पर काम किया और गूगल में हेलोनेट और रेसनेट-आरएस जैसे मॉडल तैयार किए। लंदन की डीपमाइंड कंपनी से भी जुड़े रहे। बाद में ओपनएआई में रिसर्च साइंटिस्ट बने और मशहूर DALL-E 2 मॉडल के डेवलपमेंट में योगदान दिया।

परप्लेक्सिटी की शुरुआत
अगस्त 2022 में अरविंद ने डेनिस याराट्स और एंडी कोनविंस्की के साथ मिलकर परप्लेक्सिटी एआई की शुरुआत की। यह एक चैट-आधारित एआई सर्च इंजन है, जो GPT-3 जैसे मॉडलों की मदद से यूजर्स को सटीक और तेज जवाब देता है। इस कंपनी ने ही अरविंद को अरबपति बना दिया।

भारत में अरबपतियों की बढ़ती संख्या
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या 350 से ज्यादा हो गई है। बीते 13 साल में यह आंकड़ा छह गुना से ज्यादा बढ़ा है। इस लिस्ट में शामिल अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो भारत की जीडीपी का लगभग आधा हिस्सा है।

टॉप-3 अरबपति और शाहरुख की एंट्री
लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर गौतम अडानी एंड फैमिली 8.15 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ हैं। तीसरे स्थान पर एचसीएल की रोशनी नादर मल्होत्रा हैं, जिनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है। वे पहली बार टॉप-3 में शामिल हुई हैं और भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। वहीं इस बार की लिस्ट में एक और खास नाम जुड़ा है बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान। वे पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं और 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत के अरबपतियों की कतार में खड़े हो गए हैं।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved