Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

बादल में छेद नहीं, प्लेन की करामात है ये, कैसे हवाई जहाज आसमान से बरसाते हैं बारिश और बर्फ, जानिए होल पंच क्लाउड का पूरा रहस्य

7 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Planes Create Rain and Snow in the Sky: आपने आसमान में ज़रूर तरह-तरह के सफेद, काले या अजीब आकार के बादल देखे होंगे। लेकिन अगर आप किसी बादल के बीच में एक गोल छेद जैसा खाली हिस्सा देखें, तो हैरान न हों। इसे वैज्ञानिक होल पंच क्लाउड या फॉल्सट्रीक होल कहते हैं। दिखने में यह बादल ऐसा लगता है जैसे किसी ने उसमें से गोल हिस्सा काट दिया हो। हाल ही में इस रहस्यमयी बादल को लेकर वैज्ञानिकों ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं।

कैसे बनता है होल पंच क्लाउड?
दरअसल, यह अनोखा बादल तब बनता है जब कोई विमान आसमान में मौजूद एक खास तरह के बादल से गुजरता है। इन बादलों में पानी की बूंदें तो होती हैं, लेकिन वे जमती नहीं हैं, क्योंकि वे सुपरकूल्ड वाटर ड्रॉपलेट्स होती हैं मतलब जमाव बिंदु से नीचे होते हुए भी तरल अवस्था में रहती हैं। जब विमान इन बादलों से गुजरता है, तो उसके पंखों और इंजन के पास का तापमान अचानक बहुत कम हो जाता है, जिससे बादल की बूंदें तुरंत बर्फ में बदल जाती हैं। बर्फ के क्रिस्टल नीचे गिरते हैं और बादल में एक गोल खाली जगह बन जाती है, जिसे हम छेद के रूप में देखते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह प्रक्रिया सिर्फ बादलों में छेद ही नहीं बनाती, बल्कि बारिश और बर्फबारी का कारण भी बन सकती है। जब विमान कम ऊंचाई पर उड़ते हैं और इस तरह के बादलों से गुजरते हैं, तो कुछ बूंदें बारिश बनकर गिरती हैं और कुछ बर्फ में बदल जाती हैं। इसलिए इसे आर्टिफिशियल वेदर इफेक्ट भी माना जाता है।

रिसर्च ने खोला इसका रहस्य
नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च (NCAR) के वैज्ञानिक एंड्रयू हेम्सफील्ड और उनकी टीम ने पाया कि ये बादल अक्सर उन्हीं जगहों पर बनते हैं, जहां से बार-बार हवाई जहाज उड़ान भरते हैं। NASA के सैटेलाइट CloudSat और मौसम मॉडल से यह साबित हुआ कि ये छेद हवाई जहाजों की वजह से ही बनते हैं।

हर तरह के विमान बना सकते हैं ये छेद
सिर्फ कमर्शियल एयरलाइन ही नहीं, बल्कि प्राइवेट जेट और सैन्य विमान भी ऐसे बादलों में छेद कर सकते हैं। उनके पंखों और इंजन के पास तापमान तेजी से गिरता है, जिससे बादल में मौजूद नमी बर्फ में बदल जाती है और बादल में एक बड़ा गोल छेद बन जाता है, जो कई घंटे तक दिख सकता है।

क्या ये बादल खतरनाक हैं?
नहीं, होल पंच क्लाउड दिखने में भले ही अजीब लगें, लेकिन ये पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं। ना ये तूफान लाते हैं, न ही किसी प्राकृतिक आपदा का संकेत देते हैं। ये एक वैज्ञानिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जो दिखने में बेहद आकर्षक और रहस्यमयी होती है। अगर आप अगली बार आसमान में ऐसा कोई गोल छेद देखें, तो समझ लीजिए आपने एक अनोखी और बिल्कुल सुरक्षित वैज्ञानिक घटना को अपनी आंखों से देख लिया है।

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved