Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

मुंबई का पहला अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी का वीडियो वायरल, PM मोदी और अमित शाह से लगाई न्याय की गुहार

3 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Haji Mastan’s Daughter :  उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान मिर्जा की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से सीधे न्याय की अपील करती दिखाई दे रही हैं। हसीन का यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जहां उन्होंने वर्षों से चली आ रही अपनी कानूनी लड़ाई, परिवार के साथ हुए अन्याय और संपत्ति के विवाद पर अपनी बात रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व से सख्त कानून और न्याय की मांग की है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान की बेटी हसीन मस्तान मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह देश में बढ़ते अपराधों को देखते हुए सख्त कानून बनाने की मांग कर रही हैं। वीडियो में हसीन कहती हैं कि वह लंबे समय से अपने और अपने परिवार के साथ हुए अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है।

PM मोदी और अमित शाह से सीधी अपील
हसीन ने कहा कि वह आम नागरिकों की तरह कानून के तहत न्याय पाने की हकदार हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनके पिता हाजी मस्तान को पूरे देश में पहचाना जाता है और वह उनकी बेटी होने के नाते अपनी पहचान और संपत्ति से जुड़े विवाद में न्याय चाहती हैं। हसीन के मुताबिक, कई सालों से चल रही कानूनी लड़ाई में कोई ठोस परिणाम नहीं आया है, इसलिए उन्होंने अब सीधे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मदद की मांग की है।

कानून को सख्त बनाने की मांग
वीडियो में हसीन ने कहा कि देश में कानून इतना मजबूत होना चाहिए कि अपराधी किसी भी अपराध को हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि अगर कानून कड़ा होता तो न रेप की घटनाएं होतीं, न हत्या के प्रयास होते और न ही किसी की संपत्ति पर कब्जा होता। उन्होंने खुद के साथ अन्याय और शोषण होने का दावा भी किया।

हाजी मस्तान का अतीत और विवाद का असर
हाजी मस्तान 1970–80 के दशक में मुंबई का एक बड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन था, जिसने अपराध जगत के साथ-साथ राजनीति में भी बड़ा प्रभाव बनाया। अब उनकी बेटी का वीडियो सामने आने के बाद लोग इस मामले को सामाजिक और राजनीतिक दोनों नजरियों से देख रहे हैं। हसीन का कहना है कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई अंत तक लड़ती रहेंगी।

इसे भी देखें....

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved