Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड केस में ताबड़तोड़ एक्शन… थाईलैंड में दबोचे गए आरोपी लूथरा ब्रदर्स, पासपोर्ट रद्द की तैयारी

4 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Goa Club Fire Case:  गोवा के मशहूर नाइटक्लब बर्च बाय रोमियो लेन में लगी भीषण आग के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। इस अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार मुख्य आरोपियों की तलाश कर रही थी। घटना के कुछ घंटों के भीतर क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा थाईलैंड भाग गए थे। अब दोनों को थाईलैंड के फुकेट शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है और भारत लाने की तैयारी जारी है। विदेश मंत्रालय ने भी दोनों के पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे उनकी वापसी और कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो सके।

थाईलैंड के फुकेट होटल से दोनों भाई गिरफ्तार
गोवा पुलिस की लिखित शिकायत और इंटरपोल नोटिस के बाद थाईलैंड पुलिस ने बुधवार को सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को फुकेट के एक होटल से हिरासत में लिया। घटना 6 दिसंबर की रात हुई थी और उसी रात दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे। अधिकारियों का कहना है कि आज गुरुवार शाम तक दोनों को भारत लाया जा सकता है।

पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया तेज
गोवा सरकार के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्रालय को राज्य सरकार से औपचारिक पत्र मिला था, जिसके आधार पर पासपोर्ट अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई। दोनों पर इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई संभव हो सकी।

दिल्ली कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत अटकी
सौरभ और गौरव ने दिल्ली की अदालत में ट्रांजिट अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी। लेकिन सुनवाई के दौरान अदालत ने गोवा सरकार से जवाब मांगा और अगली सुनवाई गुरुवार तक टाल दी। दोनों ने चार सप्ताह की अग्रिम जमानत मांगी थी, ताकि भारत लौटने के बाद तुरंत गिरफ्तारी से बच सकें।

क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को लाया गया गोवा
इस मामले में क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता को भी बुधवार को दिल्ली से गोवा लाया गया। उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी था। उन्हें 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोपा के रास्ते अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ जारी है।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved