मंडप में पहुंची गर्लफ्रेंड…तो खुल गया 4 साल पुराना राज़,
परिवार में मच गया कोहराम
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Shocking Twist at Engagement: बागपत के गल्हेता गांव में 5 मई की शाम शादी होनी थी। सुनीता (बदला हुआ नाम) की शादी दिल्ली निवासी गौरव से तय हुई थी। सगाई का कार्यक्रम 3 मई को दिल्ली में रखा गया था। लेकिन इस सगाई में जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। एक युवती मंडप में आई और कहा कि वह गौरव की गर्लफ्रेंड है। वह चार साल से उसके साथ रह रही है। उसने बताया कि वह अब मां भी बनने वाली है। यह सुनकर वहां हड़कंप मच गया। सगाई रुक गई। और अंत में शादी भी टूट गई।
तय हो चुकी थी शादी की तारीख
बता दें कि सुनीता का परिवार बागपत के गल्हेता गांव में रहता है। गौरव दिल्ली के प्रताप विहार कॉलोनी में रहता है। दोनों परिवारों के बीच कई महीनों से बातचीत चल रही थी। शादी की तारीख तय हो चुकी थी। सब तैयारी पूरी थी। 3 मई को सगाई होनी थी और 5 मई को बारात आनी थी।
सगाई से पहले मंडप में पहुंची प्रेमिका
सगाई से ठीक पहले मंडप में एक युवती पहुंची। उसके हाथ में मेडिकल रिपोर्ट और मोबाइल में चैट्स के सबूत थे। उसने सबके सामने कहा कि गौरव उसका प्रेमी है। वे चार साल से साथ रह रहे हैं। अब वह गौरव के बच्चे की मां बनने वाली है। लड़की की बात सुनकर माहौल बिगड़ गया। गौरव का चेहरा पीला पड़ गया। सुनीता का परिवार चुप हो गया। सगाई तुरंत रोक दी गई। सुनीता का परिवार वापस बागपत लौट आया। फिर भी उन्होंने सोचा कि शायद शादी हो जाए। लेकिन 5 मई को बारात नहीं आई।
बेटी के शादी के लिए लिया था कर्ज
सुनीता ने मीडिया से बात की। उसने कहा जिसे जीवनसाथी समझा उसने धोखा दिया। सुनीता के पिता एक साधारण किसान हैं। उन्होंने बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था। अब वह सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि गौरव के परिवार ने उनका भरोसा तोड़ा। सुनीता के परिवार ने कहा कि वे कोर्ट में केस करेंगे। वहीं जिसने आरोप लगाए वह युवती भी रिपोर्ट लिखवाने को तैयार है। अगर उसके दावे सही निकले तो गौरव पर गंभीर धाराएं लग सकती हैं। जिसमें धोखाधड़ी और महिला से अन्याय शामिल हैं।