Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

हरदोई: महिला की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, युवक ने दौड़ा-दौड़ाकर महिला को मारी गोली, मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर की वारदात   |   देहरादून: सचिवालय में धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज पंचायत चुनाव को लेकर साफ हो सकती है स्थिति, कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा OBC आरक्षण प्रस्ताव   |   आगरा: फर्जी नाम से संपत्पति बेचने के मामले में निबंधक कार्यालय प्रभारी समेत 7 के खिलाफ FIR कोर्ट के आदेश पर थाना शाहगंज में दर्ज हुआ मुकदमा   |   अमेठी: दलित युवक की हत्या से मचा हड़कंप, युवक की गला रेतकर की गई हत्या, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर की वारदात।   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

बर्खास्त CRPF जवान बोला—परमिशन लेकर की थी शादी, फिर भी नौकरी गई, अब जाएंगे कोर्ट

1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari

CRPF Jawan Dismissed : जम्मू-कश्मीर के रहने वाले सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद को पाकिस्तानी महिला से शादी करने के लिए अनुमति नहीं लेने की वजह से सेवा से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर की गई है। लेकिन उन्हें इस फैसले से गहरा झटका लगा है क्योंकि उन्होंने पूरी प्रक्रिया के तहत अनुमति ली थी। मुनीर अहमद ने बताया कि उन्हें सबसे पहले बर्खास्तगी की खबर मीडिया से मिली। इसके तुरंत बाद उन्हें सीआरपीएफ की तरफ से आधिकारिक पत्र भी मिला। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने मुख्यालय को पहले ही सूचित किया था और शादी की अनुमति भी मिली थी।

दस्तावेज़ों में पासपोर्ट और शादी कार्ड किया था शामिल
अहमद ने बताया कि 31 दिसंबर 2022 को उन्होंने पाकिस्तानी नागरिक मीनल खान से शादी करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उन्हें दस्तावेज़ अपना जमा करने के लिए कहा गया जिसमें पासपोर्ट की कॉपी शादी का कार्ड और हलफनामे आदि शामिल थे। साथ ही उन्होंने अपने माता-पिता, गांव के सरपंच और ज़िला विकास परिषद सदस्य के हलफनामे भी दिए। बता दें कि सभी दस्तावेज़ भेजने के बाद उन्हें मुख्यालय से 30 अप्रैल 2024 को शादी की अनुमति मिली।

मुनीर ने NOC न मिलने की कही बात
मुनीर ने कहा कि उन्हें NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की ज़रूरत नहीं बताई गई थी, क्योंकि उन्होंने पहले ही सरकार को विदेशी नागरिक से शादी की जानकारी दे दी थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने 24 मई 2024 को ऑनलाइन वीडियो कॉल के ज़रिए मीनल खान से निकाह किया। शादी की तस्वीरें, निकाहनामा और सर्टिफिकेट 72वीं बटालियन को सौंपे गए।

मीनल 28 फरवरी को आईं थीं भारत
दरसअल, मीनल पहली बार 28 फरवरी को भारत आई थीं। 15 दिन के वीज़ा पर आने के बाद मार्च में उन्होंने लॉन्ग टर्म वीज़ा के लिए आवेदन किया और इंटरव्यू समेत सभी औपचारिकताएं पूरी कीं। मीडिया में मीनल को डिपोर्ट किए जाने की खबर आई थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के दखल के बाद उन्हें देश में रहने की इजाज़त मिल गई। मुनीर ने बताया कि भोपाल की 41वीं बटालियन में जॉइनिंग के वक्त उन्होंने अपनी शादी की पूरी जानकारी अधिकारियों को दी और दस्तावेज़ रिकॉर्ड में दर्ज करवाए। वहीं वह अब बर्खास्तगी के खिलाफ कोर्ट का रुख करेंगे।

 

 

 

 

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved