देश में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, एक्टिव केस 2390 के पार,
महाराष्ट्र-केरल सबसे ज्यादा प्रभावित, बढ़ा मौतों का आंकड़ा
1 months ago
Written By: NEWS DESK
COVID-19 India: देशभर में कोरोना वायरस दिन-प्रतिदिन अपने पैर पसारता जा रहा है। जिसके कारण देश भर में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या फिर से बढ़कर 2390 पहुंच गई है। इस दौरान केरल में सबसे ज्यादा 727 सक्रिय मामले सामने आए हैं, जबकि महाराष्ट्र 681 केसों के साथ दूसरे स्थान पर है। देश के कुल सक्रिय मामलों में से लगभग 60 प्रतिशत केरल और महाराष्ट्र में ही मौजूद हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में 84 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई है।
बढ़ा मौतों का आंकड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के मैसूर में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 63 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हो गई, जो राज्य में कोविड-19 से तीसरी मौत है। इसके अलावा महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुल 13 मरीजों की जान जा चुकी है, जिससे देश में कुल मृतकों की संख्या 16 हो गई है। अहमदाबाद, गुजरात में एक नवजात शिशु की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसे ICU में भर्ती कराया गया है। बच्चे की मां की भी पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी, लेकिन अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव है।
मिजोरम में आया पहला मामला
वहीं, मिजोरम में सात महीने बाद कोविड का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अक्टूबर 2024 के बाद राज्य में कोविड के नए केस नहीं थे, लेकिन अब दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। मरीजों का इलाज जोरम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, आइजोल के पास फल्कोन में चल रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जनता से घबराने के बजाय कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। इसमें नियमित हाथ धोना, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना शामिल है।
महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर
महाराष्ट्र सरकार ने बताया है कि जनवरी 2025 से अब तक राज्य में 9592 कोविड टेस्ट किए गए हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को केरल के दो छात्रों में कोविड-19 संक्रमण पाया गया था, जो श्रीनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। इस प्रकार, कोरोना वायरस संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है और सभी राज्यों को सतर्क रहने तथा स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता है।
राज्य
|
मृतक (मौतें)
|
एक्टिव केस
|
महाराष्ट्र
|
6
|
681
|
कर्नाटक
|
3
|
234
|
केरल
|
2
|
727
|
उत्तर प्रदेश
|
2
|
117
|
राजस्थान
|
2
|
69
|
मध्य प्रदेश
|
1
|
9
|