CBSE 12th Result 2025: 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, 88.39% स्टूडेंट्स पास,
लड़कियों ने मारी बाज़ी
1 months ago
Written By: NEWS DESK
CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 88.39% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की है। जिसमें इस वर्ष भी लड़कों की आपेक्षा लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
लड़कियों ने लड़कों से बेहतर किया प्रदर्शन
हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने इस परीक्षा में लड़कों की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से अधिक रहा, जो लड़कों की तुलना में 5.94% ज्यादा है।
पासिंग प्रतिशत में आया सुधार
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस बार रिजल्ट में 0.41% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2024 में पास प्रतिशत 87.98% था, जबकि 2023 में यह 87.33% था। इस बार का परिणाम पिछले दो वर्षों की तुलना में बेहतर रहा है।
त्रिवेंद्रम रीजन टॉप पर
CBSE 12वीं रिजल्ट में त्रिवेंद्रम रीजन ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जहां पासिंग प्रतिशत 99.91% रहा। इसके बाद विजयवाड़ा और चेन्नई रीजन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसकी हर ओर प्रशंसा हो रही है।
स्कूल कैटेगरी के अनुसार पास प्रतिशत
आपकी सुविधा के लिए यहाँ स्कूल कैटेगरी के हिसाब से प्रतिशत भी दिए है। जिसके अनुसार केन्द्रीय विद्यालय (KV) का 99.05%, जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) का 99.29%, स्टेट्स टॉप 500 स्कूल्स (STSS) का 98.96%, गवर्नमेंट एडेड स्कूल्स का 91.57%, सरकारी स्कूल्स का 90.48% तथा इंडिपेंडेंट (प्राइवेट) स्कूल्स: 87.94% रिजल्ट रहा है।
17.88 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी
बताते चलें कि CBSE 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 17.88 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं को मिलाकर लगभग 42 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।
स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
स्टूडेंट्स फिलहाल ऑनलाइन रिजल्ट देखकर अपनी मार्क्स की जानकारी ले सकते हैं, लेकिन यह टेंपरेरी मार्कशीट होगी। आधिकारिक रूप से मान्य ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल द्वारा दी जाएगी, जो आगे की पढ़ाई, एडमिशन और अन्य दस्तावेज़ी कार्यों के लिए जरूरी होती है। स्कूल समय पर इस बारे में स्टूडेंट्स को सूचित कर देंगे।