फ्लाइट के टॉयलेट में नशे में फंसा फ्लाइट अटेंडेंट, सहकर्मी ने देखा तो उड़ गए होश,
फेर लीं शर्म से नजरें
1 months ago
Written By: Ashwani Tiwari
Uttar Pradesh News: एक फ्लाइट अटेंडेंट का नशे में उड़ान के दौरान बाथरूम में निर्वस्त्र पकड़ा जाना ब्रिटिश एयरवेज़ के लिए शर्मनाक घटना बन गई है। यह घटना कैलिफोर्निया से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट जा रही उड़ान में हुई। 41 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट हैडन पेंटेकोस्ट को ड्यूटी के दौरान मेथाम्फेटामाइन और एम्फेटामाइन जैसे खतरनाक ड्रग्स के नशे में पाया गया।
नशे में उड़ान के दौरान असामान्य व्यवहार
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटेकोस्ट उड़ान के दौरान लगातार बड़बड़ाते हुए उत्तेजित दिखे। उनका पसीना बह रहा था और वे खुद को नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे। प्री-फ्लाइट सेफ्टी चेक में सहयोग न करने पर विमान मैनेजर ने उन्हें ड्यूटी से हटा दिया। इसके बाद पेंटेकोस्ट ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। जब सहकर्मी ने दरवाजा खोला, तो उन्हें निर्वस्त्र और असंयमित अवस्था में पाया गया।
सहकर्मी ने संभाला हालात
स्थिति गंभीर होने के कारण एक फ्लाइट अटेंडेंट को उन्हें कपड़े पहनाने में मदद करनी पड़ी और फिर उन्हें विमान में खाली सीट पर बैठाया गया। यात्रा के दौरान हर 20 मिनट में उनकी हालत की निगरानी की गई। हीथ्रो एयरपोर्ट पर उतरते ही पेंटेकोस्ट को अस्पताल ले जाया गया। जांच में उनके शरीर में ड्रग्स की पुष्टि हुई। इस घटना के बाद ब्रिटिश एयरवेज़ ने तुरंत पेंटेकोस्ट को नौकरी से बर्खास्त कर दिया।
अदालत में मामला और वर्तमान स्थिति
पेंटेकोस्ट ने अदालत में स्वीकार किया कि उन्होंने नशे की स्थिति में एविएशन से जुड़ा कार्य किया। उन्हें ज़मानत पर रिहा किया गया है और सज़ा का ऐलान आइल्सवर्थ क्राउन कोर्ट में किया जाएगा।