महिलाओं के खाते में 10 हजार आते ही नीतीश कुमार ने कहा…
चुनाव आ रहा है ध्यान दीजिएगा
25 days ago Written By: Ashwani Tiwari
Bihar Mahila Rojgar Yojana: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 3 अक्टूबर को राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा वित्तीय लाभ कार्यक्रम लागू किया। इस योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में कुल 2500 करोड़ रुपए भेजे गए। प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 10-10 हजार रुपए की राशि जमा की गई। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिलाओं को संबोधित करते हुए चुनाव में जागरूक रहने की अपील की और कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य में कई विकास कार्य सफलतापूर्वक हो रहे हैं।
योजना का उद्देश्य और लाभ मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का उद्देश्य 18 से 60 साल की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके बाद बिजनेस का एनालिसिस किया जाएगा और महिलाओं को अधिकतम 2 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत अब तक कुल 1 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में शामिल नेता और विपक्ष पर निशाना कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर कटाक्ष किया और कहा कि 2005 से पहले बिहार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ था।
प्रधानमंत्री की पहल और योजना का विस्तार बता दें कि इस योजना का शुभारंभ 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था। उस दिन 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे। इस तरह कुल मिलाकर 1 करोड़ महिलाओं को अब तक लाभ मिल चुका है।
भविष्य की योजना मुख्यमंत्री ने महिलाओं को बिजनेस करने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने के लिए योजना का लाभ उठाने की सलाह दी। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर परिवार की महिला इस योजना से लाभान्वित हो और आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करे।