Search Here
img

Subscribe

For all thing design,delivered to your inbox

logo
  • होम
  • नेशनल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • फिल्म
  • करियर
  • धर्म
  • हेल्थ
  • ऑटो
  • वेब स्टोरीज
Breaking News

वे ‘ढेर’ नहीं बल्कि ‘शहीद’ हुए हैं, दिशा पाटनी के घर हमले के बाद एनकाउंटर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा का पोस्ट वायरल   |   अलीगढ़: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, चंडौस थाना इलाके के चावड़ मोहल्ले का मामला ।   |   अश्लील वीडियो वाले बलिया के बीजेपी नेता बब्बन सिंह पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी ने किया बर्खास्त।   |   इटावा के जिला अस्पताल कमर्चारियों की गुंडई आई सामने, मरीज के साथ आए तीमारदार को पीटा।   |   विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव के बयान की सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- सेना की वर्दी को 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखा जाता।   |   संभल के चकबंदी विभाग में करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा, विभाग ने 55 लोगों को 326 बीघा सरकारी जमीन कर दी थी आवंटित।   |   लखनऊ में पक्का पुल के पास डीसीएम में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान ।   |   कानपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, जाजमऊ में पकड़ा गया 18 कुंतल गांजा किया नष्ट   |   शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से सड़क हादसा हुआ, दो लोगों की मौके पर हुई मौत।   |   जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव जनता से कराने की मांग। भाजपा के राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने की मांग।   |   शाइन सिटी घोटाले बाज राशिद नसीम की संपत्ति होगी नीलाम, देश छोड़कर फरार हो गया है शाइन सिटी घोटाले का मास्टरमाइंड राशिद नसीम   |   दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के लिए रवाना हो गए हैं। उनके इस दौरे में वह पहले फ्रांस और फिर अमेरिका जाएंगे।   |   महाकुंभ 2025: नागवासुकी मंदिर के पास तीर्थयात्रियों का हुजूम भारी जाम की वजह से आवाजाही ठप   |   अयोध्या: सड़क दुर्घटना में एक महिला टीचर की मौत रायबरेली हाईवे पर एक अज्ञात वाहन टक्कर।   |   दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझान बीजेपी 45 सीटों पर, AAP 25 सीटों पर आगे   |   सोनभद्र | जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 8 लोग घायल 3 महिलाएं भी घायलों में शामिल, 32 वर्षीय महिला की हालत गंभीर।   |   नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा 1170 वोटों से 9वें राउंड में आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पिछड़ रहे हैं।   |   बलिया में डबल मर्डर की वारदात के बाद एक्शन डबल मर्डर के मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, बीट के दरोगा, हेड कांस्टेबल,2 कांस्टेबल सस्पेंड   |   सीतापुर -सांसद राकेश राठौर की जमानत याचिका हुई खारिज, रेप मामले में राकेश राठौर की जमानत याचिका खारिज   |   दिल्ली: विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान जारी 5 बजे तक 70 विधानसभा सीटों पर 57.70% मतदान   |   आगरा -कोल्ड स्टोरेज में करंट से मजदूर की मौत मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा मजदूर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा बरहन क्षेत्र के अनार देवी सुगंधी शीतगृह का मामला   |  

Top News नेशनल
Top News उत्तर प्रदेश
Top News राजनीति
Top News फिल्म
Top News करियर
Top News धर्म
Top News हेल्थ
Top News ऑटो
Top News वेब स्टोरीज

  • Instagram Follow
  • Facebook Follow
  • Youtube Follow
  • Twitter Follow

बिहार विधानसभा चुनाव की अंतिम चरण में तैयारियां, आज चुनाव आयोग करेगा तारीखों का ऐलान

22 days ago
Written By: Ashwani Tiwari

Bihar Elections:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। आज सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें संभावना है कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, इसलिए राज्य में चुनाव समय पर संपन्न कराने की कवायद तेज हो गई है। इस बार का चुनाव खास इसलिए है क्योंकि यह विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद पहला विधानसभा चुनाव होगा, जिससे मतदाता सूची में बड़े बदलाव किए गए हैं।

कितने चरणों में होगा मतदान
सूत्रों के मुताबिक इस बार मतदान कम चरणों में कराए जाने की संभावना है। आयोग ने राज्य दौरे के दौरान राजनीतिक दलों से प्रतिक्रिया लेने के बाद यह फैसला लिया है। शनिवार को आयोग और राजनीतिक दलों की बैठक में सत्ताधारी एनडीए ने एक चरण में चुनाव कराने की मांग की, जबकि विपक्ष ने दो चरणों में चुनाव की सिफारिश की। दोनों ही पक्षों ने आग्रह किया कि मतदान छठ महापर्व (25 अक्टूबर) के तुरंत बाद कराया जाए।

चुनाव आयोग का दौरा और समीक्षा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में दो दिन की टीम बिहार दौरे पर रही। उन्होंने राजनीतिक दलों और अधिकारियों से चुनाव तैयारियों का जायजा लिया। ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार चुनाव को लोकतंत्र के महापर्व की तरह मनाया जाएगा। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर संतोष व्यक्त किया।

SIR के बाद पहला चुनाव
इस विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 68.5 लाख नाम हटाए गए और 21.53 लाख नए नाम जोड़े गए, जिससे बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.42 करोड़ हो गई है। आयोग का यह निर्णय सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

राजनीतिक दलों की तैयारियां
चुनाव की तारीखों से पहले सभी दल सक्रिय हो गए हैं। बीजेपी की चुनाव समिति बैठक में सीटों और रणनीति पर चर्चा कर रही है। वहीं, इंडिया गठबंधन की बैठक में सीट बंटवारे का फॉर्मूला अगले दो दिनों में सार्वजनिक करने का निर्णय लिया गया।

इसे भी देखें...

img
img
Advertise with Us Terms & Conditions Grievance Redressal Policy Contact Us Cookie Policy Privacy Policy Sitemap

Copyright © 2025 UP News Network. All Rights Reserved