दिल्ली पहुंचे शुभांशु शुक्ला,
पीएम मोदी से करेंगे भेंट
1 months ago
Written By: ANIKET PRAJAPATI
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद रविवार को भारत लौट आए। शुभांशु शुक्ला पिछले एक साल से आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 मिशन के प्रशिक्षण के लिए अमेरिका में थे। उनका दिल्ली में हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो के साथियो ने धूमधाम से स्वागत किया।
PM मोदी से मिल सकते हैं शुभांशु
शुभांशु शुक्ला जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं। इसके बाद वे अपने घर लखनऊ रवाना हो सकते है। खबर आ रही है कि शुभांशु 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वापस राजधानी लौट सकते हैं।
माता पिता से मिलने के लिए उत्साहित हूं- शुभांशु
शुभांशु शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट किया हैं।जिसमे वे मुस्कुराते हुए दिख रहे है। शुभांशु ने लिखा, कि अमेरिका छोड़ते समय उनके मन में भावनाएं थीं। वे अपना अनुभव देशवासियों के साथ साझा करने के लिए भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा,की मैं उन लोगो को छोड़ कर जा रहा हूँ जो लोग एक साल से मेरे सुख और दुख में साथ थे। मैं मिशन के बाद अपने दोस्तों परिवार और देश के लोगों से मिलने के लिए उत्साहित हूं।
मां-पिता बोले हमने महीनों से इस पल का इंतजार किया
शुभांशु के पिता के कहा,कि हमें ख़ुशी है, कि बेटा अपने मिशन में सफल होकर भारत लौट रहा है। हम भी आपने बेटे से जल्द जल्द मिलना चाहते है इसलिए हम लोग दिल्ली जा रहे है। उन्होंने आगे कहा कि गगनयान से जुड़ने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुभांशु शुक्ला को पहले ही संकेत दिया जा चुका है। हांलाकि इस मिशन पर वे पहले से जुड़े हुए थे। शुभांशु की मां ने कहा कि हमें कई महीनो से इस पल का इंतजार था अब वो आ रहा है,तो हमें बहुत खुशी हो रही है।