UPSC: कौन है वो शख्स? जो अग्निवीर स्कीम लाया, सीडीएस का पद बनाया,
अब बने यूपीएससी चेयरमैन
1 months ago
Written By: NEWS DESK
UPSC: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को मंगलवार को अपना नया चेयरमैन मिल गया। भारत सरकार ने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार सिंह को UPSC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने देश की सैन्य संरचना और भर्ती व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। अजय कुमार सिंह अग्निवीर स्कीम के जनक मने जाते हैं। वहीं उन्हीं के कार्यकाल में भारत में CDS पद भी अस्तित्वा में आया था।
अग्निवीर स्कीम के माने जाते हैं जनक
दरअसल अजय कुमार सिंह ने रक्षा सचिव रहते हुए अग्निवीर योजना की रूपरेखा तैयार की थी। यह योजना देश की तीनों सेनाओं – थल, जल और वायु – में अल्पकालिक सेवा के लिए युवाओं की भर्ती के लिए लाई गई थी। इस स्कीम का उद्देश्य सेना को युवा, तकनीकी रूप से दक्ष और आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना था।
देश को मिला था पहला CDS पद
बताते चलें कि उन्हीं के कार्यकाल में भारत में Chief of Defence Staff (CDS) का पद अस्तित्व में आया। तीनों सेनाओं के समन्वय के लिए बनाए गए इस उच्च पद की लंबे समय से मांग थी, जिसे अजॉय कुमार सिंह की रणनीतिक सोच और निर्णय क्षमता से वास्तविकता का रूप मिला।
अब UPSC के शीर्ष पद पर नियुक्ति
अपने प्रशासनिक अनुभव और रणनीतिक निर्णयों के कारण अब उन्हें UPSC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान की कमान सौंपी गई है। UPSC देश की सबसे कठिन और सम्मानजनक परीक्षाओं का संचालन करता है, जिनके माध्यम से IAS, IPS, IFS जैसे उच्च पदों के लिए अधिकारी चुने जाते हैं।
सिविल सेवा के चयन में नया दृष्टिकोण
ऐसा माना जा रहा है कि अजय कुमार सिंह की नियुक्ति से UPSC में भी नए दृष्टिकोण और सुधार देखने को मिल सकते हैं, जैसा उन्होंने रक्षा क्षेत्र में करके दिखाया था। उनकी नियुक्ति एक संकेत है कि प्रशासनिक सेवाओं की भर्ती प्रक्रिया में भी व्यावहारिकता और रणनीतिक सोच का समावेश बढ़ेगा।